हिसार: सांस्कृतिक उत्सव में झलकी हरियाणवी संस्कृति की छटा, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां Latest Haryana News

[ad_1]


पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 9 ब्लॉक हिसार-1, हिसार-2, बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी-1 और हांसी-2 से विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया। पहला वर्ग कक्षा पांचवीं से आठवीं तक और दूसरा वर्ग कक्षा नौंवीं से बारहवीं तक। प्रतियोगिता में चार मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें समूह नृत्य, रागनी गायन, एकल नृत्य और स्किट शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजीव गंगवा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री वेद सिंह दहिया ने की। विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत कलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

[ad_2]
हिसार: सांस्कृतिक उत्सव में झलकी हरियाणवी संस्कृति की छटा, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां