हिसार: युवक की दिनदहाड़े हत्या, सामने आया सीसीटीवी फुटेज Latest Haryana News

[ad_1]


पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास दो बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर युवक पर14 बार चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। युवक पर चाकुओं से हमले का पूरा घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

हमलावरों ने युवक को गोली मारने के लिए पिस्टल भी चलाई लेकिन पिस्टल नहीं चली। सब्जी मंडी चौक के पास किराना की दुकान चलाने वाले हिमांशु ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने दुकान से घर गया था। उस समय मेरे पिता दुकान संभाल रहे थे। दुकान पर काम करने वाला लड़का रानू सैनी दुकान के बाहर बिस्कुट खा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने रानू सैनी पर हमला कर दिया।

[ad_2]
हिसार: युवक की दिनदहाड़े हत्या, सामने आया सीसीटीवी फुटेज