हिसार में सरकारी स्कूल के 4 छात्र लापता: टीचर ने बीड़ी पीते पकड़ा, परिजनों से की शिकायत; लंच के बाद चारों फरार – Hisar News Latest Haryana News

[ad_1]

साथ में जाते चारो छात्रों का CCTV वीडियो

हरियाणा के हिसार में पात्तन टोकस के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 व 8 में पढ़ने वाले 4 बच्चे लापता होने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चारों छात्र एक साथ कहीं जाते हुए दिख रहे हैं।

.

परिजनों के सामने टीचर ने लगाई थी डांट

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में अध्यापकों ने बच्चों को बीड़ी पीते हुए देख लिया था जिसके बाद उनके माता पिता को बुलाकर छात्रों को डांट दिया था। लेकिन स्कूल में लंच होने के दौरान चारों बच्चे स्कूल से चले गए। लेकिन घर नही पहुंचे। फिलहाल चारों बच्चे के परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।

बच्चों को समझा कर परिजन चले गए थे घर

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले लापता दो छात्र 8th क्लास में पढ़ते है, वहीं दो छात्र 6th क्लास में पढ़ते हैं। स्कूल स्टाफ ने स्कूल में चारों बच्चों को धूम्रपान करते हुए देख लिया था। जिसके बाद चारों बच्चों के परिजनों को सूचना देकर स्कूल में ​बुलाया गया। इस दौरान एक बच्चे को छोड़कर बाकी सब बच्चों के माता-पिता विद्यालय में आए और बच्चों को समझाकर वापस घर चले गए।

एक साथ चारों फरार

इसके बाद जब लंच हुआ तो चारों बच्चे खाना खाने के बाद विद्यालय से फरार हो गए। विद्यालय के स्टाफ तथा बड़ी कक्षाओं के छात्रों द्वारा आस-पास ने गांव में काफी तलाश की लेकिन वह नही मिले। वही मामले की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई है।वही परिजनों व ग्रामीणों ने हिसार में बस स्टैण्ड, पार्कों एवं रेलवे स्टेशन के आस-पास भी ढूंढा गया लेकिन वह नही मिले फिलहाल पुलिस सर्च अभियान चलाए हुए है।

[ad_2]

Source link