in

हिसार में रिटायर्ड कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के वित्त विधेयक के खिलाफ जताया रोष Latest Haryana News

हिसार में रिटायर्ड कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के वित्त विधेयक के खिलाफ जताया रोष  Latest Haryana News

[ad_1]


रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दो घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद देश के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। रिटायर्ड कर्मचारियों ने 25 मार्च 2025 को पारित किए गए वित्त विधेयक का विरोध किया।
संघ के उप प्रधान ओम प्रकाश सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में 25 मार्च को पारित किए वित्त विधेयक 2025 से पेंशनरों को नुकसान होगा। इस विधेयक के तहत 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और मौजूदा पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभ नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अवस्था में अधिक आर्थिक सहायता की जरूरत होती है। रिटायर्ड कर्मचारी नेता मनोहर लाल जाखड़ ने बताया कि यह प्रदर्शन देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने विधेयक वापस नहीं लिया, तो ऑल इंडिया संगठन की बैठक बुलाई जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।आठवें वेतन आयोग में 31-12-2025 तक सेवानिवृत हुए व होने वाले कर्मचारियों को वेतनमान के लाभ से वंचित करने के फैसले से नाराज देश भर के रिटायर्ड कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पर चलते हुए देश भर में धरना-प्रदर्शन कि जा रहे हैं।

[ad_2]
हिसार में रिटायर्ड कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के वित्त विधेयक के खिलाफ जताया रोष

फिजिकल हेल्थ- गर्मी में क्यों आता है ज्यादा गुस्सा:  क्या गर्मी से बढ़ता है तनाव और डिप्रेशन, डॉक्टर से जानें कैसे रहें कूल Health Updates

फिजिकल हेल्थ- गर्मी में क्यों आता है ज्यादा गुस्सा: क्या गर्मी से बढ़ता है तनाव और डिप्रेशन, डॉक्टर से जानें कैसे रहें कूल Health Updates

चंडीगढ़ में 3 लोगों से 1.71 करोड़ की ठगी:  रिटायर्ड कर्नल को डिजिटल अरेस्ट किया, दो से इन्वेस्ट करने के नाम पर पैसे हड़पे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में 3 लोगों से 1.71 करोड़ की ठगी: रिटायर्ड कर्नल को डिजिटल अरेस्ट किया, दो से इन्वेस्ट करने के नाम पर पैसे हड़पे – Chandigarh News Chandigarh News Updates