[ad_1]
पुलिस को देखकर कभी न घबराएं , न डरें। पुलिस आपकी मदद के लिए बनाई गई है। आपके साथ किसी तरह का कोई जुर्म हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपके दोस्त की तरह आपकी मदद करेगी। जब आपको लगे कि आप मुसीबत में फंस गई हैं तो घबराकर चुप नहीं रहना। अपनी पूरी ताकत से चीख चीख कर शौर मचाना।
जिससे आसपास के लोगों को पता लगेगा कि आप मुसीबत में है।
महिला थाना की एएसआई रचना ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सीसवाला की 53 छात्राओं को महिला थाना का भ्रमण कराते हुए यह जानकारी दी। छात्राएं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाना पहुंची थी। छात्राओं को महिला थाना में इंट्री गेट से लेकर डीएसपी कक्ष तक सभी कक्षों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखने का अवसर देने के लिए महिला थाने खोले गए हैं। जिसमें महिला निसंकोच होकर अपनी शिकायत दे सकते हैं। महिला पुलिस कर्मियों के साथ अपनी बात खुलकर रख सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे महिला थाना खुला है।
जिला सरंक्षक एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में 112,1098, 1090 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर शेयर करते हुए कहा कि अगर इन नंबर पर कॉल न हो सके तो मेरे व्यक्तिगत नंबर 97290-11052 पर भी फोन कर सकते हैं। 24 घंटे आपके मदद मिलेगी, कॉल करने के 10 मिनट में पुलिस मदद आप तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला , लड़की रात के समय किसी शहर में अकेली फस जाती है तो वह वन स्टॉप सेंटर में आश्रय ले सकती है।
महिला थाना की हेड कांस्टेबल अनिता, मुंशी सुमन ने छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई गलत तरीके से छूए तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। आपकी मदद के लिए महिला पुलिस आएगी। किसी छात्रा, महिला को कोई तंग करता है तो उसकी शिकायत दे सकती हैं।आपके शिक्षक, कोई रिश्तेदार, पड़ोसी आदि कोई तंग करे तो आपको आवाज उठानी चाहिए। अगर आपने एक बार उनका शोषण सह लिया तो ऐसे अपराधी बार बार आपका शोषण करेंगे। अपराध को होने से पहले ही उसके खिलाफ आवाज बुलंद करें। आपने अपराध नहीं किया तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं।
छात्राओं ने पूछे सवाल.. कैसे बनें पुलिस अफसर
छात्राओं ने महिला पुलिस कर्मियों से सवाल पूछे। छात्राओं के मन में कई तरह के सवाल थे। पुलिस कर्मियों ने उनके सवालाें के जवाब देकर शांत किया। छात्राओं ने पुलिस में भर्ती होने के बारे में सवाल पूछा। छात्राओं ने पूछा कि अगर कोई व्यक्ति अज्ञात नंबर से कॉल कर परेशान करे तो हम क्या करें। लड़कियों ने पूछा कि पुलिस गांव में पीसीआर क्यों नहीं लगाती।
[ad_2]
हिसार में राजकीय उच्च विद्यालय सीसवाला की 53 छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण