हिसार में युवाओं ने निकाला सरदार@150 यूनिटी मार्च Latest Haryana News

[ad_1]


लौहपुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार 17 नवंबर को “सरदार@150 यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 के समीप से इस एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता मार्च का समापन संत आजाद नगर स्थित कबीर छात्रावास में किया गया। युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए।
मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, माय भारत तथा जिला प्रशासन हिसार के संयुक्त तत्वावधान में सरदार@150 पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करना है।
मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले में दो पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि पहली जिला स्तरीय यात्रा है।
इसी प्रकार दूसरी पदयात्रा 20 नवंबर को हांसी ब्लॉक में आयोजित की जाएगी। यात्रा की शुरुआत एसडी कॉलेज से होगी, जो पटेल चौक होते हुए पुन: एसडी कॉलेज में इसका समापन किया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा संगठनों की भागीदारी के साथ एकता टोली द्वारा मार्ग की सफाई एवं जन जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएँगी तथा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि पदयात्राओं के सुचारू आयोजन के लिए सभी विभागों और संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। युवाओं के नेतृत्व में ये पदयात्राएं एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेंगी।
इस दौरान हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी संदीप आजाद, जिला सह संयोजक धर्मबीर पान्नू, जिला युवा अधिकारी कोमल आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]
हिसार में युवाओं ने निकाला सरदार@150 यूनिटी मार्च