in

हिसार में मानसून की जोरदार बारिश Latest Haryana News

हिसार में मानसून की जोरदार बारिश  Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम राज्यों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। सोमवार को सुबह हिसार सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार छह से नौ जुलाई के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल के एक या दो से तीन स्थानों पर 12 सेमी व उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में पिछले कुछ समय से मानसून की गतिविधियां शांत पड़ी थी। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा था। दिन का तापमान पिछले तीन दिन में दो से तीन डिग्री बढ़ा था। इसी का असर है कि शनिवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, मानसून इस इलाके में सक्रिय हो गया है। इससे अगले दो से तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। शनिवार को राज्य के कई इलाकों में छिटपुट बारिश की हुई थी। हरियाणा में मानसून सीजन में अब 89.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 25 फीसदी अधिक है।

[ad_2]
हिसार में मानसून की जोरदार बारिश

Chandigarh News: पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्षी दलों ने मान सरकार को घेरा Chandigarh News Updates

Chandigarh News: पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्षी दलों ने मान सरकार को घेरा Chandigarh News Updates

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा होता है पेट के कैंसर का खतरा, कहीं लिस्ट में आप तो नहीं? Health Updates

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा होता है पेट के कैंसर का खतरा, कहीं लिस्ट में आप तो नहीं? Health Updates