[ad_1]
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे के बजे बाद हिसार में तेज बारिश हुई जिससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश व पूर्वी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अंधड़ व गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया था। उधर नौतपा का छठा दिन भी राहत भरा गुजरा।
शुक्रवार सुबह सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का सुबह से ही असर दिखाई दिया था। बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय चक्रवात अरब सागर की नमी को भी खींच रहा है जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ को ज्यादा नमी नहीं मिल पा रही है और यह ज्यादा सक्रिय नहीं हो रहा। शुक्रवार को चार जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर बादल बिना बरसे ही चले गए।
[ad_2]
हिसार में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

