हिसार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- नाकामियों की सूची बहुत लंबी, जश्न मनाने की बजाय आत्ममंथन करे सरकार Latest Haryana News

[ad_1]


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “एक वर्ष में सरकार की नाकामियों की सूची इतनी लंबी है कि जश्न मनाने की बजाय उसे आत्ममंथन करना चाहिए।” चरखी दादरी में मनीषा सांगवान को नोटिस के दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को सेक्टर 15 में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह की धर्मपत्नी स्व. सुशीला देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। किसान आज मंडियों में अपनी फसल औने पौने दामों में बेचने को मजबूर है।

सरकारी एजेंसियां धान की खरीद से नमी और खराब दाने का बहाना बनाकर एमएसपी से 400-500 प्रति क्विंटल तक की कटौती कर रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “बीजेपी ने चुनावों के दौरान धान का भाव 3100 प्रति क्विंटल देने और सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का वादा किया था।

3100 तो दूर सरकार तो 2900 भी नहीं खरीद रही। मंडियों में अव्यवस्था, खुली लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले साल और इस साल जनवरी की भारी बरसात से फसलों को हुए नुकसान का अब तक कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया है। अगस्त सितंबर की बारिश -बाढ़ की तो अभी पूरी गिरदावरी पूरी नहीं हो सकी।

आज प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हैं। जिस पुलिस बल पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अपने आप को असहाय और निराश महसूस कर रहा है। पुलिस के बड़े अफसर आत्महत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में किसान, युवा, कर्मचारी, व्यापारी सभी परेशान हैं।बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर होने के बाद भी बीजेपी सरकार का जश्न मनाना जनता के साथ एक मज़ाक है। डबल इंजन सरकार का दावा भी पूरी तरह खोखला साबित हुआ है- न केंद्र से कोई बड़ी परियोजना आई, न प्रदेश सरकार कोई बड़ा विकास कार्य ला पाई। ऑल इंडिया सैनी समाज सेवा मंडल के जिला संरक्षक प्रदीप सैनी ने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया।

[ad_2]
हिसार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- नाकामियों की सूची बहुत लंबी, जश्न मनाने की बजाय आत्ममंथन करे सरकार