{“_id”:”69072f352f15ddef3d0da2aa”,”slug”:”video-a-nagar-kirtan-was-taken-out-in-hisar-led-by-the-panj-pyaras-2025-11-02″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिसार में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश गुरु पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा से नगर कीर्तन राजगुरु मार्केट, डोगरान मोहल्ला, मुल्तानी चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, गुलाब सिंह चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। जगह-जगह फूल बरसाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
गत्तका टीम की ओर से हैरंतअंगेज करतब दिखाए गए। सोमवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा साहिब में गुरुघर से जुड़ी साध संगतों के बीच अखंड पाठ साहिब शुरू किया जाएगा। वहीं, मंगलवार शाम को समागम होगा। पांच नवंबर को सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी द्वारा अरदास की जाएगी। संगतों के बीच गुरु का अटूट लंगर रहेगा।
[ad_2]
हिसार में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन