[ad_1]
पुलिस आपकी मदद के लिए है, डरने के लिए नहीं। मुसीबत में हिम्मत दिखाएं, चुप न रहें। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहबलपुर की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर 48 छात्राओं ने भाग लिया और महिला पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया।महिला थाना की एसएचओ सुलेखा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूने का प्रयास करे या अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो डरने की बजाय हमें बताएं। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दें। महिला पुलिस आपकी मदद के लिए है।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना की हेड कांस्टेबल अनिता ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने विस्तार से समझाया कि थाने में शिकायत किस प्रकार दर्ज करवाई जा सकती है और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता किस तरह प्राप्त की जा सकती है। महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि यदि वे कभी खतरे की स्थिति में हों, तो बिना झिझक पुलिस को सूचित करें।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना की हेड कांस्टेबल अनिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली जैसे थाने में किस तरह शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्राओं को कहा कि यदि वे कभी किसी खतरे में हों, तो बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। कांस्टेबल सुशीला ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के महत्व के बारे में बताया। एएसआई सुमन ने यह भी समझाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनकी मदद के लिए तत्पर रहती है।
[ad_2]
हिसार: पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखा आत्मविश्वास


