हिसार: टैलेंट हंट कार्यक्रम लेकर हर कार्यकर्ता तक पहुंचेगी कांग्रेस, महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी Latest Haryana News

[ad_1]


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान के तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम हर एक कार्यकर्ता तक पहुंचेगी। महिलाओं को भी 33% की भागीदारी से आगे लाया जाएगा । भाजपा हर स्तर पर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि हमें आगे आना चाहिए।

कांग्रेस कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी हरियाणा डाक्टर चैनिका उनियाल,जाेन प्रभारी राय सिंह गुर्जर ने बुधवार को मीडिया में बातचीत करते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए देशभर में कांग्रेस अपने संगठन के माध्यम से जनता की भावनाओं के साथ जुड़कर मजबूत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के आदर्शों और मूल्य को तोड़कर सत्तासीन अहंकारी शासक हर संभव प्रयास कर कानून और संविधान की नीतियों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। वर्तमान दौर में सत्ता में बना रहने के लिए लोकतंत्र में जनता की सबसे महत्वपूर्ण अधिकार वोट के अधिकार की भी चोरी करके पूरे देश में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।

टैलेंट हंट प्रतिभा खोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग से अनुभवी व्यक्तियों को कांग्रेस के साथ जोड़ कर संविधान और लोकतंत्र के मजबूती के लिए तैयार करना है। समाज की सामाजिक समस्याओं इलाके की चुनौतियों को समझने वाला कांग्रेस जन अधिकारिक प्रवक्ता बनकर अपनी विचारों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रख सकता है। प्रदेश स्तर पर हर जिले में कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारी मिलकर इस कार्य को मजबूती दे रहे हैं।

एक प्रक्रिया बनाई जाएगी राष्ट्रीय स्तर प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर प्रवक्ता और दूसरे सोशल मीडिया के पदाधिकारी बनाए जाएंगे। महिलाओं को भी 33% की भागीदारी से आगे लाया जाएगा ।

[ad_2]
हिसार: टैलेंट हंट कार्यक्रम लेकर हर कार्यकर्ता तक पहुंचेगी कांग्रेस, महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी