[ad_1]
हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से उड़ान भरता हवाई जहाज।
हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से शाम 4:55 बजे चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खामियों के चलते कैंसिल हो गई। हालांकि तकनीकी खामियां क्या थी, इस बारे में एयरलाइंस ने कुछ नहीं बताया है।
.
इस प्लेन में कुल 3 पैसेंजर ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीट बुक करवाई थी। सभी पैसेंजर एयरपोर्ट पर भी पहुंच गए थे, मगर जब प्लेन को उड़ान भरनी थी तो उस समय इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। इसकी पुष्टि हिसार एयरपोर्ट प्रबंधन ने की है।
हालांकि प्रबंधन ने तकनीकी खामियों का जिक्र नहीं करते हुए कहा कि हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट शुक्रवार को कैंसिल हो गई थी। प्रबंधन का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल क्यूं हुई इस बारे में एयरलाइन कंपनी ही बता सकती है।
हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी कमी ही उड़ान में बाधित बनी, जिसके कारण फ्लाइट को अचानक कैंसिल करना पड़ा। बता दें कि हिसार एयरपोर्ट से सोमवार और शुक्रवार को प्लेन चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरता है।
9 जून को हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया था शुभारंभ।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया था शुभारंभ दरअसल, हिसार से चंडीगढ़ जाने की फ्लाइट का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करीब एक महीने पहले 9 जून को किया था। हिसार से मुख्यमंत्री ने खुद टिकट लेकर हवाई जहाज में यात्रा की थी। हिसार से सोमवार और शुक्रवार फ्लाइट उड़ान भरती है। हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में करीब 1 घंटे का समय लगता है और इसका किराया करीब 1700 रुपए प्रति व्यक्ति है। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है।

अहमदाबाद हादसे के बाद यात्रियों की संख्या घटी बताया जा रहा है अहमदाबाद हादसे के बाद हिसार एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। हिसार से अयोध्या जहां औसतन पहले 60 पैसेंजर उड़ान भर रहे थे। वहीं अब यह संख्या घटकर औसतन 35 से 40 के बीच आ गई है। हिसार से अयोध्या फ्लाइट जब हिसार से शुरू की गई थी तो यह कई दिनों तक फुल रही थी। वहीं हिसार से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में भी यात्री ना के बराबर सफर कर रहे हैं।
सड़क के रास्ते 4 घंटे लगते हैं
हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटे में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।
[ad_2]
हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण कैंसिल: शुक्रवार को नहीं उड़ सका प्लेन, 3 पैसेंजर ने बुक करवाई थी टिकट – Hisar News