[ad_1]
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट में सफर भी किया।
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और टिकट खरीदकर खुद भी चंडीगढ़ तक यात्रा की।
.
DGCA के ऑपरेशनल डायरेक्टर प्रशांत फूलमरे ने बताया कि कल एयरपोर्ट परिसर में प्रेस ब्रीफिंग के लिए टेंट लगाने की अनुमति दी गई थी, हालांकि ब्रीफिंग एयरपोर्ट के गेट पर ही हुई।
उन्होंने आगे कहा कि अब एयरपोर्ट के अंदर कोई भी VIP बिना टिकट के सीधे प्रवेश नहीं कर पाएगा। इससे आने-जाने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। पहले कोई भी आसानी से अंदर आ जाता था।
हिसार एयरपोर्ट के बाहर प्रेसवार्ता करते मुख्यमंत्री नायब सैनी, पहले प्रेसवार्ता अंदर होती थी।
प्रयागराज की फ्लाइट को बंद किया DGCA के ऑपरेशनल डॉयरेक्टर ने आगे कहा कि हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट एलायंस एयर कंपनी ने चलाई है और इसके लिए उन्होंने दिल्ली से प्रयागराज फ्लाइट बंद की है, उसी फ्लाइट को हिसार शिफ्ट किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग के बेस का काम चल रहा है। इसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। अभी दूसरा चरण चल रहा है।

मुख्यमंत्री के हाथों हिसार से चंडीगढ़ का टिकट लेते हिसार के यात्री संदीप सावंत।
यात्री ने चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदलने की मांग की सोमवार को हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्री संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपनी फ्लाइट का टिकट प्राप्त किया। इस दौरान संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री से फ्लाइट का समय बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाइट को हिसार से सुबह के समय संचालित किया जाए और शाम को वापसी की उड़ान भरी जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
दरअसल, हिसार से 5 स्थानों के लिए उड़ान की योजना बनाई गई थी। इसके बाद इसमें दिल्ली जोड़कर इसे 6 स्थानों के लिए कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्य और हिसार से दिल्ली फ्लाइट संचालन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 9 जून को शुरू हो चुकी है। अभी अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू की जानी है।

27 अक्टूबर 2020 को रनवे के फेज टू का भूमि पूजन करते तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
7 साल में 8 बार हो चुका हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन-शिलान्यास…
- 15 अगस्त 2018: स्वतंत्रता दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि हिसार एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान 2 महीने में शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए स्पाइस जेट एयरलाइंस कंपनी के साथ MOU भी साइन किया गया था।
- सितंबर 2019: भारत सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत हिसार में एयर शटल सेवाओं का उद्घाटन मनोहर लाल खट्टर ने किया। खट्टर खुद हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट से ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। मगर, 7 महीने में ही उड़ान बंद हो गई।
- 2019: मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हिसार एयरपोर्ट पर बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया था।
- 27 अक्टूबर 2020: तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के रनवे विस्तार कार्य का शिलान्यास किया था।
- 11 सितंबर 2023: तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम व टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी।
- 20 जून 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एयरपोर्ट पर 10 हजार फीट के रनवे सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और वादा किया था कि जल्द यहां से 5 राज्यों के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
- 14 अप्रैल 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या और दिल्ली की फ्लाइट का शुभारंभ किया। नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी शिलान्यास किया।
- 9 जून 2025: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा का शुभारंभ किया।
—————————
हिसार एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :-
हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी:CM ने भी सफर किया, सैनी बोले- जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके लिए नायब सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
हिसार एयरपोर्ट में एंट्री के लिए VIP भी टिकट लेगा: DGCA ने कहा- इससे पूरा रिकॉर्ड मेंटेन होगा, कौन आया और कौन गया – Hisar News