[ad_1]
जिला पार्षद तथा पार्षद प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों से पानी निकासी के लिए मोटर व पाइप की मांग को लेकर एडीसी एवं जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी सी जयश्रद्धा से मिलने पहुंचे। जिसमें चार जिला पार्षद तथा छह जिला पार्षद प्रतिनिधि शामिल रहे। जिला परिषद वाइस चेयरमैन के पति समुंद्र सिंह भी पार्षद प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे। पार्षदों ने कहा कि 24 घंटे में हमारे गांवों में पानी निकासी के लिए मोटर भेजने का प्रबंध कराओ। अगर ऐसी मुसीबत के समय भी हम अपनी ग्रांट को खर्च नहीं कर सकेंगे तो जनप्रतिनिधि होने का कोई मतलब नहीं है।
जिला पार्षद महंत दर्शन गिरी महाराज ने कहा कि 5 सितंबर को हमने गांवों को बचाने के लिए पूरी ग्रांट खर्च करने का फैसला लिया था। मेरे एरिया में घिराय, सुलखनी, बुगाना, पंघाल के गांव रेड जोन में हैं। जिला परिषद के पास पैसा होने के बावजूद हम लोगों की मदद नहीं कर पा रहे। अगर इस मुसीबत के समय लोगों की मदद नहीं कर पाएंगे तो हमारे पास ग्रांट होने का क्या फायदा।गांव में अब तक मोटर नहीं पहुंची हैं।
[ad_2]
हिसार: एडीसी से मिलने पहुंचे जिला पार्षद, जल निकासी की मांग


