हिसार: एक एकड़ से चार लाख तक कमा रहे नीरज त्यागी, साल भर में एक खेत से ले रहे चार फसलें Latest Haryana News

[ad_1]


पानीपत जिले के गांव हथवाना से एचएयू किसान मेले में आए किसान नीरज त्यागी ने बताया कि वह एक साल में एक ही खेत से सब्जियाें की चार बार कास्त लेते हैं। नीरज त्यागी ने कहा कि किसानाें को सब्जियों की खेती से अच्छी आय हो सकती है। वह एक एकड़ से चार लाख रुपये तक की आय ले सकते हैं। आपको बस थोड़ी की मेहनत ज्यादा करनी होती है। प्रगतिशील किसान नीरज त्यागी ने कहा कि मैं अपनी सब्जियों में किसी कैमिकल का प्रयोग नहीं करता। खेत में प्राकृतिक खाद व प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करते हैं। पहले खेत में गाजर की बिजाई करते हैं। इसके बाद उसमें खीरा करेला लगाते हैं। करेला खत्म होने के बाद घीया की सब्जी लगाते हैं। सर्दी के मौसम में उसी खेत में गोभी लगाते हैं। चारों सब्जियों में जीवामृत , घनामृत का ही प्रयोग करते हैं। अगर सब्जियाें की खेती करें तो किसानों को थोड़ी बहुत मार्केटिंग भी आनी चाहिए। नीरज त्यागी ने कहा कि युवाओं को भी खेती में आना चाहिए। छोटे किसान के लिए सब्जी की खेती बहुत ज्यादा लाभदायक साबित होती है। अगर आपके पास दो एकड़ से कम जमीन है तो आपको सब्जियों की खेती पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में सब्जियों की खेती के लिए काफी स्कोप है। हमेशा अच्छी गुणवत्ता के बीज का उपयोग करना चाहिए। सब्जी की खेती में किसानों की जेब में हमेशा पैसा बना रहता है।उसे किसी से पैसा उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

[ad_2]
हिसार: एक एकड़ से चार लाख तक कमा रहे नीरज त्यागी, साल भर में एक खेत से ले रहे चार फसलें