[ad_1]
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सेशन में आज बाहरी राज्यों के वाहनों पर लगाए गए एंट्री टैक्स का मामला गूंगेजा। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आज सत्तापक्ष को घेरेगी। बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल, सुखवराम चौधरी और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने इससे जुड़ा सवाल पूछ रखा है। एंट्री टैक्स के मुद्दे पर सदन में आज तपिश देखने को मिलेगी, क्योंकि एंट्री टैक्स के कारण हिमाचल में टूरिज्म पर मार पड़ने वाली है। राज्य के इस कदन के बाद पंजाब ने भी हिमाचल के वाहनों पर एंट्री टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसका विरोध कर रहे हैं। हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी वहीं पंजाब में किसान और सामाजिक संगठनों ने हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीते मंगलवार को रूपनगर जिले के घनौली–नालागढ़ मार्ग स्थित भैरावल हिमाचल एंट्री प्वाइंट पर किसान और सामाजिक संगठनों ने 2 घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और हिमाचल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के कारण दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। हिमाचल के लोगों के साथ साथ पंजाब के लोगों में भी इससे आक्रोश है। हांलाकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मसले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर बात की है और कहा कि राज्य सरकार इसकी समीक्षा कर रही है। हिमाचल सरकार ने 100 रुपए तक एंट्री टैक्स बढ़ाया दरअसल, हिमाचल सरकार ने अन्य राज्यों के वाहनों पर एंट्री टैक्स में 100 रुपए तक की वृद्धि की है। नई दर्रे एक अप्रैल से लागू होनी है। इससे दो राज्यों में भी विवाद गहरा गया है। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी बदले में हिमाचल के वाहनों पर भी ऐसा ही कर लगाने के संकेत दिए हैं। ये सवाल भी सदन में गूंजेगे विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद विभिन्न मसलों पर चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली में कचरा प्रबंधन, बीजेपी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने वनों के बचाव और पोधरोपण पर खर्च की गई राशि तथा बीजेपी विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने अधिकारियों-कर्मचारियों के विदेशी दौरे से जुड़े सवाल पूछ रखे हैं। सदन में आज बजट अनुमानों पर चर्चा जारी रहेगी। अंत में सीएम सुक्खू बजट पर तीन दिन चली चर्चा का जवाब देंगे।
[ad_2]
हिमाचल विधानसभा में गूंजेगा एंट्री टैक्स बढ़ौतरी का मुद्दा: पंजाब में सड़कों पर लोग, दो राज्यों में विवाद, सदन में सत्तापक्ष को घेरेगी BJP – Shimla News


