[ad_1]
मनाली में बर्फबारी के बीच खुशी मनाते टूरिस्ट। अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति में भी जबरदस्त बर्फबारी हुई है।
हिमाचल प्रदेश में गुरूवार सुबह कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। शिमला में भी हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में एक से डेढ़ इंच बर्फ जमा हो गई। वहीं लाहौल स्पीति के सिस्सू, कोकसर और अटल टनल रोहतांग में 2 इंच मोटी बर्फ जमा हुई है
.
सुरक्षा को देखते हुए लाहौल स्पीति पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। अटल टनल रोहतांग में वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। केवल चार पहिया वाहनों (4×4) को ही अनुमति दी जा रही है।
मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
हिमाचल में बर्फबारी के PHOTOS…
मनाली के सोलंग नाला में सुबह के वक्त ताजा हिमपात के बाद स्नो-बाइकिंग का आनंद उठाते टूरिस्ट, सड़क पर जमी बर्फ के बीच से गुजरते वाहन।

हिमाचल के एक गांव में हुई बर्फबारी के बाद घर के आंगन में घूमती बच्ची। यहां पर बर्फबारी के कारण सारे खेत सफेद नजर आ रहे हैं।

चंबा के भरमौर में बर्फबारी के दौरान घरों की छतों पर जमी बर्फ की परत।

चंबा के भरमौर में हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ियां और सड़कें सफेद नजर आ रही हैं।

मनाली में बर्फबारी के बीच नाचते हुए टूरिस्ट।

मनाली के एक होटल में आज सुबह बर्फबारी के बीच बर्थ-डे सेलिब्रेट करते हुए टूरिस्ट।

कुफरी में ताजा हिमपात के बाद सड़कों पर बढ़ी फिसलन, फंसी गाड़ियों को निकालने में जुटे पुलिस कर्मी। यहां पर टूरिस्ट चंडीगढ़-शिमला-ठियोग नैशनल हाईवे से पहुंच सकते हैं। कुफरी शिमला से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर रहने के लिए कुछ होम स्टे और होटल भी उपलब्ध हैं।

शिमला के ढली में सुबह के समय घरों की छत पर बर्फ जम गई।

शिमला-ठियोग हाईवे पर कुफरी में सुबह पूरी सड़क पर बर्फ जम गई। यहां पर टूरिस्ट हॉर्स राइडिंग, याक की सवारी, ट्रेकिंग, स्केटिंग और दूरबीन से हिमालय पर्वत को देख सकते हैं।

शिमला के खड़ापत्थर में सड़क पर एक इंच बर्फ जम गई। जिससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

लाहौल स्पीति के सिस्सू में 2 इंच से अधिक मोटी बर्फ की चादर से ढका क्षेत्र। हालांकि लोकल देव आदेशों की वजह से आज से अगले 45 दिन तक यहां पर्यटकों के आने पर रोक लगी हुई है।

शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल नारकंडा में बर्फ की सफेद परत से ढके मकान, नारकंडा के लिए टूरिस्ट चंडीगढ़-शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे-5 से पहुंच सकते हैं। यह शिमला से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर भी पर्यटक होटल व होम स्टे में ठहर सकते हैं।

मनाली में आज गुरूवार सुबह बर्फबारी हुई।

कुफरी में बर्फ से ढके राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठियोग की ओर जाती गाड़ी।

शिमला के ढली में आज सुबह ताजा हिमपात के बाद बर्फ जम गई।

लाहौल स्पीति के उदयपुर में सुबह बर्फबारी के बाद हर तरफ बर्फ जम गई।

बर्फबारी के कारण कई जगहों पर सड़कों पर बर्फ जमा गई है, जिसमें गाड़ियों के टायर भी फंसते हुए नजर आए।
अब जानिए आगे हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम…
रुक-रुक कर वर्षा हो रही नारकंडा और खड़ापत्थर क्षेत्रों में ताजा हिमपात के कारण यात्रा जोखिमपूर्ण हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में प्रातः 4:00 बजे से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। आज दिनभर भारी वर्षा और हिमपात की संभावना है। 17 से 20 जनवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम रहेगा। इस दौरान चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। 21 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पुन सक्रिय होगा।
6 जिलों में यलो अलर्ट, तीन दिन रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों – ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों तक इन जिलों में घने कोहरे की संभावना है, जिससे सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर तक सीमित हो सकती है। विगत एक सप्ताह से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है।
जनवरी में सामान्य से 85 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग जनवरी महीने में कई बार बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी कर चुका है। वहीं दिसंबर में अच्छी बारिश-बर्फबारी हुई थी। जनवरी में बादल नहीं बरस रहे। मौसम विभाग के अनुसार, एक से 15 जनवरी के बीच 32.1 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है। मगर इस बार 4.7 मिलीमीटर बादल बरसे है, जो कि सामान्य से 85 प्रतिशत कम है।
[ad_2]
हिमाचल में बर्फबारी, टूरिस्टों ने बर्थडे केक काटा: कुफरी-नारकंडा में बर्फ जमी; अटल टनल में ट्रैफिक रोका, लाहौल स्पीति के लिए एडवाइजरी – Shimla News