हिमाचल जा रहे हैं घूमने, तो जानिए बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बसों की टाइमिंग-किराया Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, धर्मशाला और हमीरपुर के लिए रोजाना तीन नॉन-एसी बसें चलती हैं. DI भागीरथ शर्मा के अनुसार बैजनाथ के लिए बस शाम 3:45 बजे (किराया 890 रुपये), धर्मशाला के लिए 6:30 बजे (830 रुपये) और हमीरपुर के लिए रात 8 बजे (715 रुपये) रवाना होती है. फिलहाल इन बसों के टिकट बस में ही ऑफलाइन मिलते हैं.

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हर दिन काफी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाते हैं. इनमें कुछ लोग काम के सिलसिले में जाते हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए भी हिमाचल का रुख करते हैं. लेकिन अक्सर यात्रियों को बसों की सही टाइमिंग और किराए की जानकारी नहीं मिल पाती जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के DI भागीरथ शर्मा ने Local18 से बातचीत में बताया कि यहां से हिमाचल के लिए रोजाना तीन बसें चल रही हैं. ये बसें बैजनाथ, धर्मशाला और हमीरपुर के लिए जाती हैं. सभी बसें नॉन एसी हैं और इनमें करीब 52 सीटें होती हैं.

बैजनाथ और धर्मशाला जाने वाली बसों का समय और किराया

भगीरथ शर्मा ने बताया कि बैजनाथ जाने वाली बस शाम 3:45 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रवाना होती है. इस बस का किराया करीब 890 रुपये है. इसके अलावा धर्मशाला के लिए भी एक बस चलाई जाती है जो शाम 6:30 बजे बल्लभगढ़ से निकलती है. धर्मशाला जाने वाले यात्रियों को इसके लिए करीब 830 रुपये किराया देना पड़ता है.

रात में हमीरपुर के लिए चलती है बस

तीसरी बस हमीरपुर के लिए चलती है. यह बस रात 8 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रवाना होती है. इस बस का किराया लगभग 715 रुपये है. बस स्टैंड प्रशासन के अनुसार इन बसों में यात्रियों की संख्या अच्छी रहती है और ज्यादातर बसें लगभग भरकर ही रवाना होती हैं.

कैसे मिलेगा टिकट

DI भागीरथ शर्मा ने बताया कि अभी इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू नहीं हुई है. यात्रियों को बस में ही ऑफलाइन टिकट लेना पड़ता है. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन बसों की वापसी भी तय समय के अनुसार होती है. बैजनाथ से आने वाली बस शाम 6 बजे बल्लभगढ़ पहुंचती है. हमीरपुर से आने वाली बस शाम 7 बजे और धर्मशाला से आने वाली बस करीब शाम 6:20 बजे पहुंचती है. इस तरह रोजाना बल्लभगढ़ से हिमाचल के लिए बसों का संचालन किया जाता है जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]