हिंदू धर्म में दुल्हन लाल जोड़ा ही क्यों पहनती है, यहां जानिए इसका महत्व Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हिंदू विवाह में दुल्हन का लाल जोड़ा शुभता, शक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. लाल रंग देवी लक्ष्मी की कृपा, अग्नि की पवित्रता और साहस का प्रतीक है. इसी आस्था के कारण दुल्हन को घर की लक्ष्मी मानकर लाल परिधान पहनाने की परंपरा सदियों से निभाई जाती है.

हिंदू शादियों में दुल्हन का लाल पहनना बहुत पुरानी परंपरा मानी जाती है. लाल रंग को शुभ शुरुआत और खुशियों का प्रतीक समझा जाता है. इसलिए विवाह के दिन दुल्हन को लाल पहनाना घर-परिवार के लिए मंगल माना जाता है.

Local18

महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि विवाह केवल एक रस्म नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण संस्कार है. उनके अनुसार दुल्हन को लाल जोड़ा पहनाना इसलिए जरूरी माना गया है, क्योंकि यह रंग देवी की कृपा और परिवार की उन्नति का संकेत देता है.

Local18

मान्यता है कि लाल रंग धन और सु‍ख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी का प्रिय रंग है. शादी के दिन दुल्हन को देवी का स्वरूप मानकर उसे लाल परिधान दिया जाता है, ताकि नया घर खुशियों और बरकत से भरा रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

लाल रंग को अग्नि का भी रूप माना गया है, चूंकि हिंदू विवाह अग्नि को साक्षी मानकर होता है इसलिए दुल्हन का लाल परिधान इस पवित्र आग की ऊर्जा और पवित्रता का संकेत माना जाता है.

Local18

लाल रंग साहस, आत्मविश्वास और नई शुरुआत को दर्शाता है. शादी लड़की के जीवन में एक बिल्कुल नया अध्याय होता है इसलिए यह रंग उसे शक्ति और सकारात्मकता से भरा हुआ माना जाता है.

Local18

समय के साथ यह परंपरा और मजबूत होती गई. लोगों का विश्वास है कि दुल्हन जब लाल पहनकर घर आती है, तो उसके साथ शुभता भी आती है. इसी वजह से दुल्हन को घर की लक्ष्मी भी कहा जाता है.

Local18

कहा जाता है कि मां धनलक्ष्मी की वेशभूषा भी लाल रंग की होती है. इसी आस्था के कारण विवाह में दुल्हन को लाल पहनाने की परंपरा आज तक निभाई जाती है ताकि परिवार पर देवी की कृपा बनी रहे.

homeharyana

हिंदू धर्म में दुल्हन लाल जोड़ा ही क्यों पहनती है, यहां जानिए इसका महत्व

[ad_2]