हांसी में बदमाशों का आतंक: मिष्ठान भंडार के संचालक को पर्ची फेंककर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस पर लगे आरोप Latest Haryana News

[ad_1]

शहर में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार के संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा से दो बाइक सवारों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। घटना के बाद व्यापार मंडल उनकी दुकान पर पहुंच। साथ ही पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। लेकिन पर्ची मिलने के बाद से व्यापारी का परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है। व्यापारियों की मांग है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

Trending Videos

घटनाओं करीब दोपहर 2:45 बजे की बताई जा रही है। जब दुकान संचालक हन्नी सपड़ा अपने दुकान पर थे। उसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पर आए। उसमें से एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के कारिंदे को पर्ची दे। दुकान के कारिंदे ने पर्ची मालिक को देने के लिए कहा तो उसके बाद वह मेज पर पर्ची छोड़कर भाग गए। जब दुकान मालिक हन्नी ने पर्ची खोली तो उसमें 50 लाख रुपए की फिरौती देने की बात लिखी थी और साथ ही बदमाशों ने अपना नाम भी लिखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान को सूचना दी और पुलिस को सूचना दी  इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।

पुलिस ने किया अभद्र व्यवहार

दुकान संचालक के अनुसार जब उन्होंने डायल 112 पर  सूचना दी तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह क्या हर एक दुकान के बाहर कुर्सी डाल कर बैठेंगे।  पुलिस के इस जवाब की बात से व्यापारियों में भी खास रोष बना हुआ है ।व्यापारियों की मांग है कि ऐसा जवाब देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो।

[ad_2]
हांसी में बदमाशों का आतंक: मिष्ठान भंडार के संचालक को पर्ची फेंककर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस पर लगे आरोप