[ad_1]
वारदात के बाद रेहड़ी में सामान डालकर लेकर ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में कैद
हांसी शहर में किराना स्टोर को अपना निशाना बनाकर चोकर हजारों रुपए का सामान लेकर भग गए। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसे में दिख रहा है कि दो चोर वारदात के बाद रेहड़ी में सामान डालकर लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जा
.
उत्तम नगर निवासी भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पुरानी सब्जी मंडी नजदीक बाबा बन्दा बहादुर गुरुद्वारा के पास उसका किराना स्टोर है। 14 अगस्त की रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए।
रेहड़ी में सामान डालकर ले जाते हुए चोर
40 हजार रुपए का नुकसान
15 अगस्त की सुबह उसने अपनी दुकान पर जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। उसने अंदर जाकर सामान चेक किया तो चोरों द्वारा उसकी दुकान से 20 किलो देसी घी, 60 पुड्डे बीड़ी, 40 लीटर सरसों का तेल, पेस्ट, 50 डब्बी सिगरेट, घरेलू जरूरत का सामान वगैरह व 4-5 हजार के सिक्के चोरी करके ले गए। जिसके बारे में उसने आस पास पूछताछ की, लेकिन कही पर भी चोरों का पता नहीं चला। चोरी की वारदात से उसको करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
[ad_2]
Source link



