[ad_1]
हिसार-हांसी बाईपास पर देर रात एक तेज रफ्तार टाटा सियरा कार ट्रैक्टर-ट्रॉले में जोरदार टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में फतेहाबाद जिले के गांव मोची चौबारा के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान महावीर (42) और मनोज (38) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त भिवानी जिले के बड़सी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
[ad_2]
हांसी बाईपास पर हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉले में घुसी, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर




