in

हरियाणा CM की योग साधना का VIDEO: मंत्री-डिप्टी स्पीकर ने भी साथ में आसन किए; सैनी बोले- स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी – Haryana News Chandigarh News Updates

हरियाणा CM की योग साधना का VIDEO:  मंत्री-डिप्टी स्पीकर ने भी साथ में आसन किए; सैनी बोले- स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

विधानसभा परिसर में योग साधना करते सीएम नायब सिंह सैनी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार सुबह विधानसभा में 6:30 बजे योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनी ने योग साधना की। इस दौरान उन्होंने कहा, “योग एक उत्सव की तरह है, योग साधना की तरह

.

यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक और विधानसभा के अधिकारी शामिल हुए।

CM के साथ मंत्री अरविंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा और विधायकों ने भी योग साधना की।

गवर्नर गेट के सामने हुआ योगाभ्यास यह योग अभ्यास सत्र विधान परिसर में गवर्नर गेट के सामने खुले परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य अपनी टीम के साथ विधायकों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को योग अभ्यास कराया। यह कार्यक्रम हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के सहयोग से आयोजित किया गया।

21 को कुरुक्षेत्र में होगा योग महाकुंभ 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राजकीय कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा योग साधक हिस्सा लेंगे, जिसका नेतृत्व योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे। एक साथ एक जगह पर इतनी बड़ी संख्या में योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इस उपलब्धि को दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवेदन कर दिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है।

—————————–

CM नायब सिंह सैनी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा CM ने क्रिकेट खेलने के लिए काफिला रुकवाया:गुरुग्राम में मंत्री की बॉल पर लगाया सिक्सर, राव नरबीर कीपर बने, बड़ौली नॉन-स्ट्राइक पर दिखे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले रविवार को मंत्रियों के साथ गुरुग्राम में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। खेल मंत्री गौरव गौतम की गेंद पर CM ने छक्का लगाया। वहीं, इस दौरान उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह विकेट कीपरिंग, तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]
हरियाणा CM की योग साधना का VIDEO: मंत्री-डिप्टी स्पीकर ने भी साथ में आसन किए; सैनी बोले- स्वस्थ रहने के लिए ये जरूरी – Haryana News

iOS 26 से Apple Intelligence तक….. WWDC 2025 में लॉन्च हुए 6 बड़े फीचर्स, जानें क्या बदलेगा Today Tech News

iOS 26 से Apple Intelligence तक….. WWDC 2025 में लॉन्च हुए 6 बड़े फीचर्स, जानें क्या बदलेगा Today Tech News

इन वेज चीजों में होती है चिकन-मटन से भी ज्यादा ताकत, 7 दिन खाते ही बन जाएंगे ‘बाहुबली’! Health Updates

इन वेज चीजों में होती है चिकन-मटन से भी ज्यादा ताकत, 7 दिन खाते ही बन जाएंगे ‘बाहुबली’! Health Updates