हरियाणा सरकार को तोहफा… गीता महोत्सव में जानें वाले 10 जिलों के यात्रियों को मिलेगी किराये में छूट


चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में 19 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा की है। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इस महोत्सव में देश-विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

परिवहन मंत्री ने कहा कि महोत्सव की महत्तवता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुशंसा पर पहले केवल कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद व कैथल जिलों के तीर्थ यात्रियों को किराए में छूट प्रदान की जा रही थी।

50 प्रतिशत किराए की छूट का उठा सकेंगे लाभ
अब इन 5 जिलों के तीर्थ यात्री भी कुरुक्षेत्र गीता जयंती उत्सव में भाग लेने के लिए राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इस प्रकार राज्य सरकार कुरुक्षेत्र के साथ लगते कुल दस जिलों के तीर्थ यात्रियों को गीता जयंती उत्सव के दौरान राज्य परिवहन की बसों के किराए में छूट प्रदान करेगी।

अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन
परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले 75 धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भी अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में तीर्थ यात्री आसानी से भ्रमण करने के अलावा कार्यक्रमों का आनन्द लेने के साथ ही धार्मिक तीर्थ स्थलों से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे।

.


What do you think?

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने गुरुग्राम में भी फेंके थे शव के टुकड़े, हड्डियां बरामद

न्यूजीलैंड का यह घातक खिलाड़ी हुआ फिट, भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर दिया बड़ा बयान