हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन: गवर्नर एड्रेस पर CM रिप्लाई देंगे; कांग्रेस HCS गायत्री के मुद्दे पर उग्र रहेगी, प्रिबलेज मोशन लाएगी – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रश्नकाल के साथ सुबह 11.00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्ता और विपक्ष के 20 विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल लगाकर सरकार से जवाब पूछे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर के बाद गवर्नर असीम घोष के एड्रेस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के द्वारा की गई चर्चा पर रिप्लाई करेंगे। इस दौरान विपक्ष के द्वारा कई मुद्दों पर हंगामा किए जाने के आसार बन रहे हैं।
कांग्रेस HCS गायत्री के मुद्दे को उठाएगी। संभावना है कि विपक्ष के साथी इस मुद्दे को लेकर सदन में सरकार के खिलाफ प्रिबलेजमोशन ला सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस की अनुपस्थिति में विकसित भारत वीबीराम जी को लेकर सदन में पास हुए प्रस्ताव पर भी कांग्रेस के सदस्य हंगामा कर सकते हैं। अब यहां पढ़िए प्रश्नकाल में क्या पूछे जाएंगे प्रमुख प्रश्न… प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करना भगवान दास (नीलोखेड़ी) से विधायसक सगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े करेंगे। ये केंद्र 2018 में 3.92 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ था, इसके बाद भी अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इसके अलावा 2019 में 3.60 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत, गांव समाना बाहु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य गत 7 वर्षों से रुका पड़ा है। संबंधित विधायक इन दोनों सवालों के जवाब सदन में मांगेंगे। वहीं हथीन से विधायक इसराईल ने होडल से पटौदी को जोड़ने वाला मार्ग को लेकर सवाल पूछा है। पृथला को उप-मंडल के रूप में घोषित करना पृथला से विधायक रघुबीर तेवतिया ने पृथला को उप-मंडल के रूप में घोषित करने को लेकर सवाल लगाया है। सतीश कुमार फागना (फरीदाबाद एनआईटी) से विधायक ने फरीदाबाद के सेक्टर-56 में 50 बेड वाला अस्पताल बनाने के मुद्दा उठाया है। वहीं सिरसा से गोकुल सेतिया विधायक देसी कपास को सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद नहीं होने को लेकर सवाल लगाए हैं।
मुआवजे की कुल लंबित राशि पर लगे सवाल नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने राज्य में 2022 से 2026 तक फसल के नुकसान (खराबा) के लिए सरकार द्वारा वितरित मुआवजे की कुल राशि को लेकर सवाल पूछे है। आदित्य देवीलाल (डबवाली) से विधायक ने खेल राज्य मंत्री से डबवाली शहर के स्टेडियम के संबंध में सरकार द्वारा कराई गई जांच का पूरा विवरण तलब कर लिया है। वहीं जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान ने छछरौली-दादूपुर सड़क को चौड़ा तथा सुदृढ़ करने को लेकर सवाल लगाया है। यहां पढ़िए कल क्या क्या हुआ… हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का गुरुवार को 5वां दिन रहा। शून्य काल की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत की पत्नी और हरियाणा की एचसीएस अधिकारी गायत्री के नाम पर हंगामा हुआ। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्‌डा की बेटी गायत्री हुड्‌डा को रिश्तेदार बताने का मुद्दा उठाया। कहा, कल मंत्री बेदी साहब ने जो भी कहा है, वह सच नहीं है। मेरे पास रिकॉर्ड भी है। इसके बाद विधायक रामकुमार कश्यप की ओर से लाए गए जी राम जी पर चर्चा के प्रस्ताव पर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि जी राम जी को लेकर इस हाउस में डिस्कशन से क्या होगा। इसे लेकर बत्रा की स्पीकर हरविंद्र कल्याण में तीखी बहस भी हुई। इस पर स्पीकर ने कह दिया कि आप यदि इस पर चर्चा करना चाहते हैं तो बोलिए अन्यथा और किसी विषय पर चर्चा नहीं की जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष राम विरोधी है, हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे। सदन में जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव का मुद्दाया उठाया। मंत्री आरती राव ने विधायक सुरजेवाला के आयुष्मान कार्ड पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया।
सदन में जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव का मुद्दाया उठाया। मंत्री आरती राव ने विधायक सुरजेवाला के आयुष्मान कार्ड पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। विनेश फोगाट ने जलभराव के फोटो दिखाई, स्पीकर बोले- मंत्री जी, ध्यान रखना सत्र की शुरुआत में जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मैं सदन में इस समस्या को लेकर कुछ फोटो लेकर आई हूं, लोगों को पानी निकालने के लिए बाल्टी का यूज करना पड़ता है। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल पंवार ने कहा, सरकार इस पर काम कर रही है। एक कमेटी भी बनाई है, जो इस मामले में काम कर रही है। इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा, मंत्री जी विनेश का विशेष ख्याल र खो। बाबा साहेब के नाम पर हंगामा, मंत्री ढांडा बोले- इन्हें अब भारत रत्न याद आ रहे दोपहर 12 बजे सढ़ौरा की विधायक रेणू बाला ने यमुनानगर में यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की भी मांग की। इस पर शिक्षा मत्री महीपाल ढांडा ने कहा प्रदेश में 15 विश्वविद्यालय हैं। ज्यादा तक मुझे ध्यान है कि इसकी घोषणा की हो चुकी। अब इन्हें भारत रत्न याद आ रहे हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बीच में रोकते हुए कहा- नामकरण को लेकर कोई हंगामा करने वाली बात नहीं है। पहला सवाल ये है कि विश्वविद्यालय बनेगा या नहीं। सभी बाबा साहेब के अनुयायी हैं। जरूरत उन्हें अनुसरण करने की है। विधायक दांगी से बोले सीएम- 100% पैसा खाते में पहुंचा कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने कहा, 30 गांवों के 9000 किसानों ने मुआवजा के लिए अप्लाई किया था। इस किसानों में से 90 से 95% फसलों को नुकसान हुआ है। इनके खेतों में पानी भरा हुआ है। इनमें से अभी तक 1732 किसानों को मुआवजा दिया गया है। बाकी का काट दिया गया है। इसका जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा, प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका 100% पैसा खाते में पहुंचाया गया है। कांग्रेस के शासनकाल में पटवारी एक जगह बैठ जाते थे। हमने कार्रवाई की है, पटवारियों पर। हमारी सरकार ने आपके क्षेत्र में साढ़े छह करोड़ रुपया खराबे का भेजा हुआ है। मैं आपकी बुराई नहीं कर रहा है, लेकिन आपके समय में सिस्टम ही ऐसा था। हरियाणा विधानसभा में HCS गायत्री के नाम पर हंगामा शून्य काल की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत की पत्नी और हरियाणा की एचसीएस अधिकारी गायत्री के नाम पर हंगामा हुआ। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्‌डा की बेटी गायत्री हुड्‌डा को रिश्तेदार बताने का मुद्दा उठाया। कहा, कल मंत्री बेदी साहब ने जो भी कहा है, वह सच नहीं है। मेरे पास रिकॉर्ड भी है। गायत्री अहलावत फौज में अफसर थी, अब रिटायर हो हो गई है। मैं सदन से कहूंगा कि सदन में इसके खिलाफ प्रिवलेज मोशन लाएंगे।

[ad_2]
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन: गवर्नर एड्रेस पर CM रिप्लाई देंगे; कांग्रेस HCS गायत्री के मुद्दे पर उग्र रहेगी, प्रिबलेज मोशन लाएगी – Haryana News