in

हरियाणा विधानसभा का पहला ओरिएंटेशन प्रोग्राम: विधायकों को ओम बिरला देंगे जानकारी, कांग्रेस MLA बोले- मैं CM सैनी का प्रशंसक – Haryana News Chandigarh News Updates

हरियाणा विधानसभा का पहला ओरिएंटेशन प्रोग्राम:  विधायकों को ओम बिरला देंगे जानकारी, कांग्रेस MLA बोले- मैं CM सैनी का प्रशंसक – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत करते हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वे यहां हरियाणा राज्य विधान सभा परिसर में 15वीं विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति,

.

हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि आने वाले समय में वर्तमान समितियों के अलावा विधानसभा में पर्यावरण और युवा मामलों की समिति भी गठित की जाएगी।

कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने विधानसभा में विधायक ट्रेनिंग सत्र में कहा कि पंजाब ने हमारा सदन इमारत में हमारा हिस्सा दबा रखा है। नीचे भी और ऊपर भी भाजपा की सरकार है, तो इंटरवेन कर यह हिस्सा हमें मिलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करता हूं, क्योंकि हर समय उनके चेहरे पर मुस्कुराहट रहती है।

विधानसभा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते स्पीकर हरविंद्र कल्याण।

इन विषयों पर होगी चर्चा

प्रभावी विधायक कैसे बनें, सदस्यों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, भारतीय संसद और हरियाणा विधान सभा में विधायी और वित्तीय कार्य जैसे विषयों पर इस कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी। समिति प्रणाली, संसदीय लोकतंत्र का प्रतिबिंब, विधान मंडलों में प्रश्नों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी विधायकों को जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका, संसदीय विशेषाधिकार, और राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) पर भी चर्चा होगी।

हरियाणा का पहला प्रबोधन कार्यक्रम

हरियाणा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधान सभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है।

1981 में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित पहले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बाद से PRIDE ने अब तक 70 प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधान सभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

[ad_2]
हरियाणा विधानसभा का पहला ओरिएंटेशन प्रोग्राम: विधायकों को ओम बिरला देंगे जानकारी, कांग्रेस MLA बोले- मैं CM सैनी का प्रशंसक – Haryana News

Bhiwani News: दो सांड़ों की भिड़ंत में 10 वर्षीय बच्चे को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटका, हालत गंभीर Latest Haryana News

Bhiwani News: दो सांड़ों की भिड़ंत में 10 वर्षीय बच्चे को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटका, हालत गंभीर Latest Haryana News

22 मार्च से सीजन की शुरूआत, पहले मुकाबले में KKR-RCB की भिड़त, जानें कब जारी होगा पूरा शेड्यूल Today Sports News

22 मार्च से सीजन की शुरूआत, पहले मुकाबले में KKR-RCB की भिड़त, जानें कब जारी होगा पूरा शेड्यूल Today Sports News