[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज रही है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर विधायकों की मीटिंग होगी और फिर सभी हिमाचल जाएंगे.
शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर कांग्रेस के सभी विधायकों का पहुंचना जारी है.
चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा के लिए दो सीटों चुनाव से पहले अब कांग्रेस अपने सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज रही है. शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर कांग्रेस के सभी विधायकों का पहुंचना जारी है. दोपहर दो बजे के आसपास कांग्रेस के विधायकों की मीटिंग होगी और फिर लंच के बाद कांग्रेस के सभी विधायक हिमाचल भेजे जाएंगे.
दरअसल, हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान कांग्रेस अपने सभी विधायको को एकजुट रखना चाहती है. कांग्रेस को डर है कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ सकती है और क्रॉस वोटिंग हो सकती है.
गौरतलब है कि दो सीटों पर कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें भाजपा के संजय भाटिया की जीत तय है. इसी तरह, दूसरी सीट पर कांग्रेस के कर्मबीर बौध के सामने सतीश नांदल उतरे हैं. वह निर्दलीय मैदान में हैं. हालांकि, वह भाजपा नेता है. रोहतक के गढ़ी सांपला से लगातार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लड़ते रहे हैं. उनके मैदान में उतरने से पूरा चुनाव रोचक हो गया. ऐसे में कांग्रेस ने अपने विधायकों को सेफ राज्य में भेजा है. क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



