[ad_1]
Last Updated:
Haryana Rajya Sabha Chunav: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के नाम कांग्रेस ने बताए. बीके हरिप्रसाद ने कहा, शैली चौधरी, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और रेनुबाला ने भाजपा को वोट दिया.
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के नाम कांग्रेस पार्टी ने सावर्जनिक कर दिए हैं.
चंडीगढ़. हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के नाम कांग्रेस पार्टी ने सावर्जनिक कर दिए हैं. दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बताए.
प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और साढौरा से रेनुबाला ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोट किया है और अब हमारी पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमेटी को जानकारी दी है. आज इन सभी विधायकों को शोकॉज़ नोटिस भेजा जाएगा.
इससे पहले, चंडीगढ़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह अनुशासन में बंधे हैं और क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम नहीं बता सकते हैं. वह पार्टी के दो विधायकों के धरना देने पर वहां पहुंचे थे.
एक वोट से जीती थी कांग्रेस
गौर रहे कि हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मबीर बौध हारते हारते बचे. उन्हें निर्दलीय और भाजपा समर्थित सतीश नांदल से महज एक वोट अधिक मिला. चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों ने सतीश नांदल को वोट दिया था.
‘लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश’
शाहबाद से विधायक रामकरण काला ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की गई है और कांग्रेस के वोटों को जानबूझकर खारिज किया गया. काला ने बताया कि कांग्रेस की 4 वोटों को खारिज किया गया, जबकि यह वोट पूरी तरह वैध थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की वैध वोटों को रद्द करना लोकतंत्र के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध ने जीत दर्ज की है और इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का एक-एक उम्मीदवार विजयी रहा है. काला ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को हराने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने प्रत्याशी को जिताया. विधायक काला ने स्पष्ट कहा कि जिस कांग्रेस विधायक ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. उन्होंने दोहराया कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ जाहिर होता है कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


