[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में मामूली अंतर से कांग्रेस के कर्मवीर बौध ने जीत दर्ज की. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोट करने वाले पांच विधायकों से इस्तीफा मांगा.
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में मामूली अंतर से कांग्रेस ने दूसरी सीट पर जीत दर्ज की.
चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में मामूली अंतर से कांग्रेस ने दूसरी सीट पर जीत दर्ज की. यहां पर .33 वोट यानी एक वोट से कांग्रेस के कर्मवीर बौध ने जीत दर्ज की. वोटिंग के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोट किए और भाजपा के पक्ष में वोट डाले. ऐसे में अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में मंगलवार को क्रॉस वोट करने वाले पांच विधायकों से इस्तीफा मांग लिया.
विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुड्डा ने कहा कि नैतिकता कहती है कि इन पांचों क्रॉस वोट करने वाले विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए. हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोट करने वाले विधायक अपने हलके के लोगों के गद्दार हैं. उन्होंने हाईकमान को क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम दिए हैं.
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोट करने वाले विधायकों को लोग जवाब देंगे. सोशल मीडिया पर चल रहे नामों पर हुड्डा ने कहा कि उन्हें नाम बताने की जरूरत नहीं है. सभी को नाम पता है.
उधऱ, नतीजों के बाद हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नारायाणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर हैं. हालांकि, इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई है. पूर्व में रामकिशन गुर्जर विधायक रहे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


