[ad_1]
Last Updated:
Haryana Rajya Sabha Chunav Results LIVE: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर बवाल मचा है. विधायक गोकुल सेतिया धरने पर बैठे हैं. पूर्व सीएम हुड्डा ने हाईकमान को नाम भेजे हैं. हुड्डा ने बताया कि पार्टी से गद्दारी करने वाले पांच विधायकों के नाम हाईकमान को भेजे गए हैं.
Haryana Rajya Sabha Chunav: विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी का धरना.
चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है. सिरसा से पार्टी के विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी जहां चंडीगढ़ में कांग्रेस मुखालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं. वहीं, अब क्रॉस वोटिंग का आरोप झल रहे विधायकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. इससे पहले, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इन विधायकों के नाम हाईकमान को भेज दिए थे और उन पर कार्रवाई की मांग की है.
उधर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थोड़ी देर में कांग्रेस ऑफिस पहुंचेंगे और विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी को धरने से उठाने की कोशिश करेंगे. दोनों कांग्रेस ऑफिस के बाहर अपनी ही पार्टी के खिलाफ धरना दे रहे हैं.
नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि मेरा नाम भी सोशल मीडिया पर वोट कैंसिल में वायरल किया जा रहा है और मैं इससे आहत हूं. इसी कारण से गोकुल सेतिया के साथ यहां धरना में पहुंची हूं. मंजू चौधरी ने कहा कि जिन के वोट कैंसिल हुए और जिन्होंने क्रॉस वोटिंग किया, उनके नाम हाई कमान को सार्वजनिक करने चाहिए और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए और पार्टी से बाहर का रास्ता उन्हें दिखाया जाना चाहिए. मंजू चौधरी ने कहा कि मेरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी रात बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि मैं भी पार्टी ऑफिस के बाहर पहुंचूंगा.
सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम पार्टी सार्वजनिक करे. गोकुल सेतिया ने कहा कि मेरे घर नायब सैनी आए थे और मेरी मनोहर लाल खट्टर से भी बात हुई थी लेकिन उसका यह मतलब नहीं कि मैंने कांग्रेस को वोट नहीं दिया. सामाजिक रूप से हम सबसे मिलते हैं और सब से बात करते हैं.
उधर, सीनियर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायकों को प्रदर्शन से उठाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-9 के पार्टी दफ्तर पहुंचे और उन्हें हाथ पकड़ कर उठाया. फिर दोनों विधायकों को गाड़ी में बिठाकर ले गए. उन्होंने मीडिया से कहा कि कोई भी इनमें से गलत नहीं है. हमारी तरफ से दोनों को क्लीन चिट दिया जा चुका है और जिन लोगों का नाम क्रॉस वोटिंग में आया है, उनका नाम जल्द ही उजागर किया जाएगा. यह काम दो से तीन दिन में किया जाएगा. मैं पार्टी अनुशासन से बंधा हुआ हूं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


