हरियाणा में HDFC बैंक की महिला कर्मचारी की हत्या, पति के साथ गुरुग्राम जा रही थी, 5 महीने पहले ही हुई थी महक की शादी Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Gurugram HDFC Bank Employee Murder: हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां पर गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में नौकरी करने वाली युवती की हत्या कर दी गई. पांच महीने पहले ही महक की शादी हुई थी औऱ वह अपने पति के साथ ही रविवार देर शाम को हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थी. हालांकि, बीच रास्ते में उसकी मर्डर की घटना अब पहले बन गई है.

Zoom

Jhajjar Murder: निजी बैंक की महिला कर्मी का पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है

हांसी. हरियाणा के  हांसी जिले की रहने वाली निजी बैंक एचडीएफसी की महिला बैंककर्मी की बहादुरगढ़ में देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई. महक नाम की बैंक कर्मचारी गुरुग्राम में काम करती थी. घटना के समय वह अपने पति अंशुल के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी.  फिलहाल, घटना की जांच पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि युवती प्रेग्नेंट भी थी.

जानकारी के अनुसार, निजी बैंक की महिला कर्मी का पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है और पत्नी भी वहीं बैंक में नौकरी करती थी. दोनों की पिछले साल सितंबर में अरेंज मैरिज हुई थी. रविवार रात करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी कुछ घंटों बाद रास्ते में वारदात हुई. पति ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को कॉल कर दी.  हालांकि, मौके पर पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि हत्या किसने की.

बताया जा रहा है कि हासीं की महक रविवार रात अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी और बादली के बीच में यह वारदात पेश आईज्ञ है. महक एचडीएफसी बैंक में काम करती थी और वो तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी.

महक और उसका पति 14 फरवरी को हिसार आए थे.

वेलेंटाइन डे पर महक और उसका पति अंशुल 14 फरवरी को हिसार आए थे. गुरुग्राम में पति और खुद की जॉब के कारण वो बीती रात 7 बजे वहां के लिए गाड़ी में निकली. इसके कुछ घंटों बाद ही 11 बजे पति ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया.

हिसार का रहने वाला है अशुंल

बता दें कि पति अंशुल हिसार के सेक्टर 14 का रहने वाला है. उसी के पिता रमेश धवन ने ही रात को लड़की के घर फोन कर बताया था कि हादसा हो गया. पिता हिसार की क्लॉथ मार्केट में अकाउंटेंट का काम करते हैं. वहीं, लड़की के पिता कृष्ण कथूरिया, हांसी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]