in

हरियाणा में 5 JJP विधायकों ने पार्टी छोड़ी: विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफे, 2 और MLA के छोड़ने की चर्चा; कांग्रेस-BJP में जा सकते हैं – Hisar News Latest Haryana News

हरियाणा में 5 JJP विधायकों ने पार्टी छोड़ी:  विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफे, 2 और MLA के छोड़ने की चर्चा; कांग्रेस-BJP में जा सकते हैं – Hisar News Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद 48 घंटे के भीतर जननायक जनता पार्टी (JJP) के 5 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों में उकलाना से विधायक अनूप धानक, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विध

.

इनमें देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह और रामकरण काला के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। वहीं अनूप धानक और जोगीराम सिहाग भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

इनके अलावा, रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी छोड़ सकते हैं। दोनों विधायक JJP से नाराज हैं।

राज्य में 1 अक्टूबर को एक ही फेज में 90 सीटों पर चुनाव होंगे। 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

अनूप धानक गठबंधन सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बनाए गए थे।

अनूप धानक गठबंधन सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बनाए गए थे।

दिग्विजय चौटाला बोले- फर्क नहीं पड़ता, पार्टी सचिव बोले- पहले हमने नोटिस भी दिए थे
JJP के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कई लोगों ने हमें धोखा दिया है। किसी के आने और जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। विधानसभा चुनाव के लिए JJP पूरी तरह तैयार है। हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कहा कि जब पार्टी बनी तो ये दूसरी पार्टियों से आए थे। चुनाव होने के बाद ये विधायक बन गए। अब इन्होंने पार्टी छोड़ दी। हमने इन विधायकों को पार्टी के खिलाफ काम करने पर नोटिस भी दिए थे। रामकरण काला का 2 बार जवाब भी आया था। उन्होंने बताया था कि मैं किसी पार्टी के साथ नहीं हूं। हमने लोकसभा चुनाव के दौरान रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगीराम सिहाग के खिलाफ याचिका दायर की थी। वह चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के कार्यक्रम में पहुंचे थे।

दुष्यंत को मिलाकर 3 विधायक साथ
लोकसभा चुनाव के पहले तक जेजेपी के पास 10 विधायक थे। 5 विधायकों के पार्टी से इस्तीफे के बाद अब 5 बचे हैं, इनमें से 2 रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं। फिलहाल JJP के साथ उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा से विधायक उनकी मां नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ही साथ हैं।

विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी JJP से नाराज हैं, लेकिन अभी इन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी JJP से नाराज हैं, लेकिन अभी इन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

गठबंधन टूटने के बाद विधायकों में टूट शुरू हुई
2019 विधानसभा चुनाव में JJP ने 10 सीटें जीती थीं। बहुमत से चूकी BJP ने JJP के साथ मिलकर सरकार बनाई। उस दौरान मनोहर लाल मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया गया। JJP कोटे से अनूप धानक श्रम और रोजगार राज्यमंत्री और देवेंद्र बबली पंचायत मंत्री बने।

2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। JJP विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और विधायक जोगीराम सिहाग भी भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आए।

इसके बाद JJP ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी किया। साथ ही सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लगाई। अभी याचिका पर फैसला नहीं आया है।

लोकसभा चुनाव में JJP को 0.87 प्रतिशत वोट मिले
लोकसभा चुनाव में JJP को 0.87 प्रतिशत ही वोट मिल पाए हैं। सबसे खराब स्थित सोनीपत, अंबाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत की रही। यहां JJP प्रत्याशी 10 हजार से ऊपर वोट नहीं ले पाए। सबसे कम फरीदाबाद में नलिन हुड्‌डा को 5361 वोट मिले। वहीं सबसे अधिक वोट हिसार में दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला को मिले। नैना चौटाला को 22032 वोट मिले।

इसके अलावा पार्टी तीसरे से लेकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं बसपा और इनेलो का प्रदर्शन जजपा से बेहतर रहा। हालांकि बसपा और इनेलो की भी चुनाव में जमानत जब्त हुई।

[ad_2]

Source link

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज से जीता दूसरा टेस्ट:  सीरीज पर 1-0 से कब्जा; केशव महाराज रहे प्लेयर ऑफ सीरीज Today Sports News

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज से जीता दूसरा टेस्ट: सीरीज पर 1-0 से कब्जा; केशव महाराज रहे प्लेयर ऑफ सीरीज Today Sports News

Chandigarh News: भर्तियों में नहीं मापी जाएगी महिलाओं की छाती Chandigarh News Updates

Chandigarh News: भर्तियों में नहीं मापी जाएगी महिलाओं की छाती Chandigarh News Updates