[ad_1]
हिसार में गैस एजेंसी पर स्टॉक उतारते कर्मचारी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब हरियाणा में भी दिखने लगा है। प्रदेश में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई जहां रोक दी गई तो वहीं घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी भी प्रभावित है। इसका असर फूड कारोबारियों पर हो रहा है। ढाबों और रेस्टोरेंट्स क
.
घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी पहले जो 1-2 दिन में हो जाती थी, अब एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ रहा है। सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब डिलीवरी के 25 दिन बाद दूसरी बुकिंग हो रही है। ऐसे में खाली सिलेंडर लेकर लोग एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं।
वहीं, ब्लैक में सिलेंडर लेकर रेहड़ी लगाकर गुजारा करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को भी दोगुने रेटों में गैस मिल रही है, ऐसे में कुछ ने तो काम बंद कर दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। गुरुग्राम में क्लाउड किचन पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर के भरोसे कई क्लाउड किचन तो बंद हो गए तो वहीं कुछ अब पीएनजी की तरफ जाने का मन बना रहे हैं।
मुरथल के ढाबों में महंगा हो सकता खाना
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (गेल) ने मुरथल के ढाबों की पाइप लाइन के जरिये गैस सप्लाई में 20% की कटौती की है। 80 फीसदी से अधिक उपयोग करने पर चार्ज भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अभी तुरंत ढाबों के खाने की कीमत नहीं बढ़ाई जा रही है। लेकिन ऐसी ही स्थिति लंबी चली तो इस पर विचार होगा। मुरथल ढाबा एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि बहालगढ़ से मुरथल व गन्नौर तक 100 से ज्यादा ढाबे हैं। जिनमें 15 बड़े हैं और इनमें सप्लाई लाइन है। सुखदेव-अमरीक, मन्नत, गुलशन, पहलवान, झिलमिल, नीलकंठ, हवेली शामिल हैं। अभी इन ढाबों पर गैस सप्लाई पिछले पांच माह की लागत की औसत की 80 प्रतिशत मिलती रहेगी। इन ढाबों से 8 से 10 हजार लोगों का रोजगार जुड़ा है।
गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, टास्क फोर्स बनी हिसार, सोनीपत, फतेहाबाद, हांसी, पानीपत, कैथल, रेवाड़ी और फरीदाबाद में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है और फोन पर OTP भी नहीं आ रहे।
वहीं हरियाणा सरकार ने अधिकतर जिलों में टास्क फोर्स बना दी है जो गैस वितरण सुचारू करवाने व कालाबाजारी पर नजर रखेगी। वहीं एजेंसियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। वहीं तेल कंपनियों ने सरकार को जो जानकारी दी है उसके अनुसार, अगर नई सप्लाई नहीं पहुंची तो प्रदेश में गैस का मौजूदा स्टॉक सीमित दिनों तक ही चल पाएगा।

हिसार में गैस एजेंसी पर स्टॉक उतारते कर्मचारी।
तीनों कंपनियों के पास सीमित स्टॉक हरियाणा में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों कंपनियां मिलकर रोज करीब 580 टन गैस कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए भेजती हैं। इसमें IOCL 221 टन, BPCL 232 टन और HPCL 127.1 टन गैस की आपूर्ति करती हैं। घरेलू खपत की बात करें तो प्रदेश में हर दिन करीब 3,053 टन LPG की जरूरत होती है। इसमें IOCL 1,310 टन, BPCL 911 टन और HPCL 832 टन गैस सप्लाई करती हैं।
घरेलू सप्लाई भी प्रभावित होने की आशंका 10 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार, IOCL के पास 2,966 टन LPG का स्टॉक है और 1,624 टन गैस रास्ते में है। अगर नई सप्लाई नहीं पहुंची तो यह स्टॉक करीब 3 दिन तक ही घरेलू जरूरतें पूरी कर पाएगा। BPCL के पास 4,238 टन स्टॉक और 2,213 टन गैस ट्रांजिट में है, जिससे लगभग 7 दिन तक सप्लाई संभव है। वहीं HPCL के पास 4,232 टन LPG उपलब्ध है और 600 टन गैस रास्ते में है, जो करीब 5 दिन तक घरेलू मांग पूरी कर सकती है।

टेंट कारोबारी बोले- संकट में हम सरकार के साथ हरियाणा टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अनिल राव ने कहा कि मौजूदा हालात में उनका संगठन सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को शादी का आखिरी सावा है, इसके बाद अप्रैल तक बड़े आयोजन नहीं हैं, इसलिए फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडरों की कमी से ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

—————
मुरथल के ढाबों पर कमर्शियल गैस सप्लाई पर सख्ती:अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर, ग्राहक हुए कम; डीसी ने बुलाई मीटिंग

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देश में हो रही सिलेंडर किल्लत का असर अब हरियाणा के सोनीपत जिले में भी दिखाई देने लगा है। प्रशासन ने फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है, जबकि घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इस फैसले का असर खास तौर पर मुरथल के मशहूर ढाबों पर देखने को मिल रहा है, जहां गैस सप्लाई और ग्राहकों की संख्या दोनों प्रभावित हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर…)
[ad_2]
हरियाणा में सिलेंडर स्टॉक घटा,मुरथल में ढाबे बढ़ा सकते रेट: गुरुग्राम में क्लाउड किचन बंद हो रहे; घरेलू बुकिंग का OTP नहीं आ रहा – Hisar News


