हरियाणा में सर्दी का सितम: महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा, बर्फीली सर्द हवाओं से लुढ़का तापमान Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास सिमट गया है। महेंद्रगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 1.6 ,गुरुग्राम में 1.8 ,सोनीपत 2.8 डिग्री सेल्सियस, कैथल में 3.3, हिसार में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Trending Videos

बर्फीली सर्द हवाओं से लुढ़का तापमान 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बर्फीली सर्द हवाओं के कारण धूप खिलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। पूरे हरियाणा में दिन और रात का तापमान लुढ़क रहा है।

अभी और बढ़ेगी ठंड 

उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शीतलहर में कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। कुछ स्थानों पर रात का तापमान जमाव बिंदु के आसपास और माइनस में होने की संभावना बन रही है। 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से आंशिक रूप से बादलवाही और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

[ad_2]
हरियाणा में सर्दी का सितम: महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा, बर्फीली सर्द हवाओं से लुढ़का तापमान