हरियाणा में महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे ₹2100: 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना का एप लॉन्च होगा, एक फोन से 25 रजिस्ट्रेशन होंगे – Haryana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री इस एप को लॉन्च करेंगे।

.

उन्होंने बताया कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें CSR सेंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

CM ने 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की थी कि योजना में 18 से 20 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।

25 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल 25 सितंबर से शुरू होने वाला है। मेरे विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है। आज बहनें आत्मनिर्भर नहीं हैं। पैसों के लिए परिवार के पुरुष सदस्यों को देखना पड़ता था। इसलिए सरकार ने ये योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। सरकार और भी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं अपना बिजनेस करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

17 लाख से ज्यादा विवाहिता और पौने 3 लाख कुंवारी लाभ ​​​​​पात्र परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में इस इनकम स्लैब में 23 से 60 साल तक की 17 लाख 25 हजार विवाहित महिलाएं हैं। जबकि 23 से 45 साल की 2.75 लाख कुंवारी यानी अविवाहित हैं। सीएम नायब सैनी ने भी कहा कि पहले चरण में करीब 19-20 लाख लाभार्थी होंगी।

जानिए क्यों छोटी हो गई लाभार्थियों की लिस्ट

  • 23 से 60 की उम्र पात्रता मानी: योजना के लिए हरियाणा में 23 से 60 की उम्र पात्रता मानी है। दिल्ली में 18 साल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में योजना के लाभ के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई है।
  • दूसरे राज्यों के मुकाबले आय की टफ शर्त: हरियाणा में 1 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आय की सीमा 2.5 लाख रुपए है। कर्नाटक में राशन कार्ड में परिवार की मुखिया महिला को लाभ मिलता है। हरियाणा में यदि सभी BPL परिवारों को योजना का लाभपात्र माना जाता तो करीब 42 लाख परिवारों की महिलाएं लाभार्थी होतीं।
  • डोमिसाइल की शर्त सबसे भारी: आवेदक को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला का पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होना चाहिए।​​ जबकि विधवा व निराश्रित पेंशन के लिए एक साल की रिहाइश पर भी पात्रता बनती है।

हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

[ad_2]
हरियाणा में महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे ₹2100: 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना का एप लॉन्च होगा, एक फोन से 25 रजिस्ट्रेशन होंगे – Haryana News