हरियाणा में बदला मौसम, लगातार बढ़ रहा तापमान, अब गर्मी मचाने वाली है कहर, जानें ताजा अपडेट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम की ठंडक अभी राहत दे रही है. भिवानी सबसे गर्म रहा जहां तापमान 30.7°C पहुंचा. कई जिलों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च तक फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर में तापमान 32°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 16°C रहेगा. बीच-बीच में बादल और 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तेज गर्मी से फिलहाल राहत बनी रहेगी.

फरीदाबाद: हरियाणा का मौसम इन दिनों धीरे-धीरे बदल रहा है. गर्मी का अहसास अब शुरू हो गया है, लेकिन अभी वो तेज़ गर्मी वाला माहौल पूरी तरह दिखा नहीं है. दिन में गर्माहट बढ़ गई है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडक अभी भी लोगों को राहत दे रही है. कुल मिलाकर मौसम अभी सामान्य है और लोग गर्मी से बचकर सुकून महसूस कर रहे हैं. सोमवार को तापमान थोड़ा बढ़ा. मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक 23 मार्च को औसत अधिकतम तापमान करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. फिर भी तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम है. यानी लू जैसे हालात बनने में अभी समय है. लोग मौसम का मजा ले रहे हैं.

अगर जिलों की बात करें तो भिवानी सबसे गर्म रहा, वहां तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सिरसा में 30.4 डिग्री, गुरुग्राम के नॉर्थकैप इलाके में 30.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. चंडीगढ़ में 29.7, अंबाला में 29.1 और हिसार में 29.3 डिग्री रहा. नारनौल में सबसे कम तापमान रहा 27.4 डिग्री, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है. रोहतक और करनाल में तापमान 28 से 29 डिग्री के आस-पास रहा.

सोमवार को हिसार, सोनीपत, फरीदाबाद और रोहतक में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज हुई थी. महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश आई थी, जिससे मौसम थोड़ा सुहाना हो गया था. फरीदाबाद में मार्च के महीने में जितनी ठंड होती थी, उतनी ठंड इस बार हैं नहीं. बारिश की वजह से लगातार तापमान में गिरावट आई है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 28 मार्च तक फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री रहेगा. अच्छी बात ये है कि आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे और 15 से 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी. यानी मार्च के आखिर तक मौसम ज्यादा परेशान करने वाला नहीं है.गर्मी बढ़ेगी जरूर मगर फिलहाल लोग तेज़ गर्मी से राहत पाते रहेंगे.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]