हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट; यह जिला रहा सबसे ठंडा Latest Haryana News

[ad_1]

प्रदेश के 12 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ जिले में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हिसार में रात का तापमान 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11-12 दिसंबर को शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार सूखी सर्दी का दौर लंबा चला तो सरसों-चने की फसल को नुकसान की संभावना है।

महेंद्रगढ़ में सबसे कम रहा तापमान 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार की रात प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की औसतन गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के 22 में से 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। हिसार, महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक, करनाल, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, पंचकूला और सोनीपत में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। महेंद्रगढ़ में सबसे कम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

महेंद्रगढ़ व हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री से अधिक नीचे रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 11-12 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में शीतलहर का असर रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। मंगलवार से उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है। 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा। जिसके चलते हल्की बादलवाही रहेगी। बारिश के आसार नहीं हैं।

 

[ad_2]
हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड: मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट; यह जिला रहा सबसे ठंडा