in

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर; हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद, कैथल के DC बदले – Hisar News Chandigarh News Updates

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:  20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर; हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद, कैथल के DC बदले – Hisar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। रविवार को जारी इस आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए गए हैं। इस लिस्ट में 20 से अधिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

.

IAS विकास गुप्ता (1992) को भारत सरकार से लौटने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं IAS विजय सिंह दहिया (2001) को खेल विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है, यह पद वह अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे।

यह पद उन्होंने IPS नवदीप सिंह विर्क की जगह लिया है। IAS महेंद्र पाल (2017) को हिसार का उपायुक्त बनाया गया है। वर्तमान हिसार डीसी IAS अनीश यादव (2014) को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक बनाया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता को हिसार मंडल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

सरकार की ओर से जारी IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट…

सरकार ने 4 जिलों के डीसी बदले हरियाणा सरकार ने 4 जिलों के डीसी बदले हैं। यमुनानगर की डीसी अब आईएएस प्रीति होंगी। पहले यहां पार्थ गुप्ता डीसी थे। वहीं हिसार में महेंद्र पाल नए डीसी लगाए गए हैं। इससे पहले अनीश यादव हिसार के डीसी थे। इसके अलावा फरीदाबाद में आयुष सिन्हा लगाए गए हैं, पहले आईएएस विक्रम डीसी थे। वहीं कैथल में आईएएस अपराजिता को डीसी लगाया गया है। पहले यहां आईएएस प्रीति डीसी थी।

IAS अमित कुमार अग्रवाल को दोहरी जिम्मेदारी IAS अमित कुमार अग्रवाल (2003) को अब सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के साथ-साथ पर्यटन विभाग का भी आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने IPS कला रामचन्द्रन की जगह ली है। IAS फूल चंद मीणा (2004) को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।

जे गणेशन को फरीदाबाद प्राधिकरण का CEO लगाया

IAS जे. गणेशन (2006) को फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (FMDA) के CEO के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें डायरेक्टर जनरल, हाउसिंग फॉर ऑल, और मैनेजिंग डायरेक्टर हारट्रोन भी शामिल हैं। IAS अशोक कुमार मीणा (2006) को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक बनाया गया है।

IAS प्रदीप कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक लगाया

IAS पंकज (2009) को कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। IAS डॉ. आदित्य दहिया (2011) को हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। IAS प्रदीप कुमार (2011) को परिवहन विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। IAS आयुष सिन्हा (2018) को मानेसर नगर निगम के आयुक्त से हटाकर फरीदाबाद का उपायुक्त बनाया गया है। IAS अपराजिता (2018) को कैथल का उपायुक्त बनाया गया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

[ad_2]
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर; हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद, कैथल के DC बदले – Hisar News

पहले वनडे में बने 681 रन, विराट के शतक के बाद कुलदीप का चला जादू; भारत 17 रनों से जीता Today Sports News

पहले वनडे में बने 681 रन, विराट के शतक के बाद कुलदीप का चला जादू; भारत 17 रनों से जीता Today Sports News

Israel says killed four coming out of Gaza tunnels Today World News

Israel says killed four coming out of Gaza tunnels Today World News