हरियाणा में बजट सत्र में महिलाओं के लिए क्या बड़े ऐलान किए गए? Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ाकर 180000 रुपये की, 6500 करोड़ का प्रस्ताव, 10 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया, बसों और वाहनों में छूट मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने 202-27 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बड़ा ऐलान किया.

चंडीगढ़. हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने 202-27 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बड़ा ऐलान किया. 25 सितंबर 2025 को लागू की गई इस योजना में अब महिलाओं के लिए आय सीमा में इजाफा किया गया है. यानी योजना के अंतर्गत पात्रता आय सीमा को बढ़कर एक लाख से 180000 रुपये सरकार करने जा रही है.

बजट सत्र के दौरान सोमवार की सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस योजना का विस्तार किया गया है और अब इसके लिए 6500 करोड रुपये का प्रस्ताव किया गया है. गौर रहे कि इससे पहले पिछले वित्तीय वर्ष में इस पर 5 हजार रुपये का प्रावधान किया था.

अब तक दो किश्तें हुई जारी

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर 2025 में लांच हुई थी और एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर 2100 रुपये की पहली किस्त महिलाओं को जारी की गई थी. दूसरी किस्त दिसंबर के प्रथम सप्ताह में दी गई. बाद में सीएम ने ऐलान किया था कि तीन महीने की किश्तें एकसाथ दी जाएंगी. गौर रहे कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 10 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है और प्रदेश में करीब आठ लाख महिलाओं को फिलहाल सहायता राशि मिल रही है.

महिलाओं को गाड़ियों के पंजीकरण में छूट

बजट के दौरान वर्तमान में केवल महिला यात्रियों और छात्राओं के लिए समर्पित 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 किया जाएगा. सीएम ने कहा कि महिलाओं के नाम पर पंजीकृत गैर-परिवहन वाहनों को मोटर वाहन कर में 1% की छूट दी जाएगी. इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए दो या चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन व इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा के लिए मौजूदा मोटर वाहन कर में अभी 20% की छूट और बढ़ाया जाएगा.

[ad_2]