हरियाणा में पहला हरियाणा पक्षी उत्सव, पंचकूला में पोस्टर विमोचन: वेटलैंड में आने वाले पक्षियों को मिलेगी सुविधाएं, प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ाने पर फोकस – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पर्यावरण, वन और वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पशु-पक्षियों का आदिकाल से हमारे जीवन में विशेष महत्व रहा है। देवी-देवताओं का भी पशु-पक्षियों से गहरा संबंध रहा है, जो हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इनके संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। राव नरबीर सिंह आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 2 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रथम हरियाणा पक्षी उत्सव-2026 के पोस्टर का विमोचन किया तथा उत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों के कैलेंडर का लोकार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रधान मुख्य संरक्षक विनीत कुमार गर्ग और के.सी. मीणा सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे। 4 पॉइंट में समझिए मंत्री राव नरबीर ने क्या कहा..
***

[ad_2]
हरियाणा में पहला हरियाणा पक्षी उत्सव, पंचकूला में पोस्टर विमोचन: वेटलैंड में आने वाले पक्षियों को मिलेगी सुविधाएं, प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ाने पर फोकस – Panchkula News