[ad_1]
Last Updated:
पानीपत के गढ़ी बेशक गांव के छात्रों ने जलालपुर फर्ट परीक्षा केंद्र पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है. छात्र शिक्षा मंत्री से सुरक्षा की मांग करेंगे.पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई है. छात्रों ने कहा है कि वे इस समस्या को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से गुहार लगाएंगे.
पानीपत के गांव गढ़ी बेशक के छात्रों ने आरोप लगाया है.
पानीपत. हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र मारपीट का केंद्र बनते जा रहे हैं. पानीपत के गांव गढ़ी बेशक के छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब वे परीक्षा देने जलालपुर फर्ट गांव जाते हैं, तो वहां के कुछ शरारती तत्व उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करते हैं.
ताजा मामला 5 मार्च (गुरुवार) का है, जहां परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही कुछ छात्रों को बुरी तरह पीटा गया और उन्हें दोबारा गांव में ना घुसने की धमकी दी गई. छात्रों के चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं
पीड़ित छात्र सद्दाम ने बताया कि गढ़ी बेशक एक बड़ा गांव है. लेकिन वहा एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाता. इसके चलते उन्हें दूर जलालपुर फर्ट गांव के सेंटर पर जाना पड़ता है. गुरुवार को परीक्षा खत्म होने के बाद जब छात्र बाहर निकले, तो जलालपुर के कुछ शरारती तत्वों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि समुदाय विशेष और क्षेत्रवाद के नाम पर छात्रों के साथ मारपीट की गई, जिसमें 3-4 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं.
छात्रों का कहना हैकि हमलावर जन्हें धमकी देते हैं कि वे उनके गांव में पैर न रखें. सद्दाम ने दर्द साझा करते हुए कहा कि सेंटर दूर होने से उन्हें उतनी परेशानी नहीं है, जितनी वहां होने वाली असुरक्षा से है. धर्म और क्षेत्र के आधार पर छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव में है और आगामी परीक्षाओं को लेकर डरे हए हैं.
शिक्षा मंत्री से करेंगे बात
पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई है. छात्रों ने कहा है कि वे इस समस्या को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से गुहार लगाएंगे. उनकी मांग है कि या तो उनके गांव में एग्जाम सेंटर बनाया जाए या फिर परीक्षा के दौरान केंद्रं के बाहर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि छात्र बिना किसी डर के अपनी परीक्षा दे सकें. छात्रों का कहना है कि उन्हें धमकाया जा रहा है कि वह यहां क्यों आ रहे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




