in

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह से लगी लंबी कतारें – India TV Hindi Politics & News

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह से लगी लंबी कतारें – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE
नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी।

चंडीगढ़: हरियाणा में सात नगर निगमों के महापौर और वार्ड पार्षदों के साथ-साथ कुछ अन्य नगर पालिकाओं के लिए मतदान शुरु हो गया है। सात नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके अलावा अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक होगा। इसी प्रकार, अंबाला सदर, पटौदी जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा के नगर परिषद अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

#

पूर्व सीएम खट्टर ने डाला वोट

गुरुग्राम जिले की सोहना नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। इसके साथ ही 21 नगर समितियों के अध्यक्षों और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। असंध (करनाल जिला) और इस्माइलबाद (कुरुक्षेत्र जिला) नगर समिति के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव भी हो रहा है। सुबह जल्दी मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे, जिन्होंने करनाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। खट्टर ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “वोट डालना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमारा कर्तव्य भी है।” 

ईवीएम से की जा रही वोटिंग

वहीं हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सुरक्षा सहित व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सिंह ने बताया कि नौ नगर निगमों में महापौर पद के लिए 39 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार पांच नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में हैं और 23 नगर समितियों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 151 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ वार्ड में केवल एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। ऐसे वार्ड में फरीदाबादनगर निगम का वार्ड नंबर 36, गुरुग्राम नगर निगम का वार्ड नंबर 22, करनाल नगर निगम का वार्ड नंबर आठ और 11 तथा यमुनानगर नगर निगम का वार्ड नंबर नौ शामिल है। मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जा रहा है। 

12 मार्च को आएंगे नतीजे

पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर निगम चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि “ट्रिपल इंजन” सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। कांग्रेस ने मतदाताओं से पार्टी को पूर्ण बहुमत देने की अपील की है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

चेकिंग में लगे पुलिस की कनपटी पर रखी बंदूक, उसी की बाइक लेकर फरार हुए बदमाश; अब मुठभेड़ में घायल

शादी के दौरान बग्घी में उतरा 11000 वोल्ट का करंट, दो मजदूरों की मौत; बेहोश हो गया दूल्हा

Latest India News



[ad_2]
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह से लगी लंबी कतारें – India TV Hindi

Bhiwani News: माैसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, ठंडे पदार्थों से बनाएं दूरी Latest Haryana News

Bhiwani News: माैसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, ठंडे पदार्थों से बनाएं दूरी Latest Haryana News

Quiz | Easy like Sunday morning: All about frauds and fakers! Business News & Hub

Quiz | Easy like Sunday morning: All about frauds and fakers! Business News & Hub