हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल, यमुनानगर में 66 डॉक्टरों की लीव रिजेक्ट, 16 को शोकॉज नोटिस भेजा, अस्पतालों में मरीज हो रहे परेशान Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Doctor Strike: हरियाणा में डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है. बीते सप्ताह दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की थी. दो मांगों की वजह से यह हड़ताल की जा रही है. अहम बात है कि सरकार सीएमओ की भर्ती अब सीधे तौर पर करने जा रही है और इससे प्रमोशन प्रभावित होगी और यही सबसे बड़ी वजह है, जिससे डॉक्टर नाराज है.

करनाल में अस्पताल के बार लगी लाइन.

चंडीगढ़. हरियाणा में सोमवार को दो दिन के लिए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. ऐसे में प्रदेश के कई अस्पतालों का हाल बेहाल हो गया है. कई अस्पतालों में व्यवस्था चरमरा गई है. वहीं. यमुनानगर नगर में यमुनानगर में सीएमओ ने 66 डॉक्टर्स की लीव रिजेक्ट कर दी और साथ ही 16 डॉक्टर को शो कोज नोटिस जारी किया.

जानकारी के अनुसार, जिले में ओपीडी चलाने के लिए मुलाना से 19 डॉक्टर बुलाए गए औऱ फिर ईएसआई अस्पताल से भी 7 डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है. इस वजह से स्वाथ्य विभाग का दावा है कि हालात सामान्य चल रहे हैं.

सोनीपत सिविल अस्पताल में मरीजों की लंबी लंबी कतारें देखी जा रही हैं. अहम बात है कि पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन भी परेशानी झेल रहे हैं. हालांकि, एमबीबीएस डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सोनीपत सिविल अस्पताल प्रशाशन ने बाहर से डॉक्टर बुलाए हैं. सीएमओ ज्योत्सना ने कहा कि मरीजों को कोई दिक्कत  होने नहीं दी जाएगी और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से जलाई जा रही है. सीनियर डॉक्टर की मदद से सभी ओपीडी को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है. फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर अंजलि ने कहा कि जब पानी सर से ऊपर निकल गया, तब हम लोग हड़ताल पर गए हैं. वरना हम नहीं चाहते कि कोई भी मरीज परेशान हों.

हड़ताल मजबूरन अनिश्चितकाल तक जा सकती है :  डॉक्टर

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खियलिया ने हड़ताल पर कहा कि हमारी मांग है कि सीएमओ की सीधी की भर्ती पर रोक लगाने और मोडिफाई बेसिस पर एसीपी स्किम को लागू की जाए. उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने इन दोनों मांगों पर महमति की जताई थी और सेक्रेटरी और जीपीएस तो सीएम से बात हुई थी. एक मांग पर सहमति हुई थी कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी 8 और 9 दिसंबर की दो दिन की हड़ताल है और अगर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की जाती तो यह हड़ताल मजबूरन अनिश्चितकाल तक जा सकती है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

homeharyana

हड़ताल: 66 डॉक्टरों की लीव रिजेक्ट, 16 को शोकॉज नोटिस, मरीज बेबस

[ad_2]