हरियाणा में ठंड की हुई विदाई, बढ़ने लगा तापमान, अब बारिश होगी या नहीं? जानिए कैसा रहेगा मौसम Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Live: हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव साफ दिखने लगा है. दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और धूप में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-रात ठंड बनी हुई है. भिवानी और महेंद्रगढ़ में तापमान 26 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

फरीदाबाद: हरियाणा में फरवरी शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कई हफ्तों से पड़ रही तेज़ ठंड अब ढीली पड़ रही है. दिन में धूप में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अभी गई नहीं. दोपहर में धूप अब चुभने लगी है, यानी सर्दी धीरे-धीरे विदाई ले रही है. आईएमडी के चंडीगढ़ मौसम केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि कल यानी 9 फरवरी को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा. औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और ये अब सामान्य से करीब 1.6 डिग्री ज़्यादा बना हुआ है. साफ है दिन का मौसम तेजी से गर्म हो रहा है.

सबसे ज्यादा गर्मी भिवानी में रही. यहां ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन ने 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया. महेंद्रगढ़ में भी पारा 26.1 डिग्री तक पहुंच गया. यानी दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में गर्मी बाकी हिस्सों से ज्यादा है. रोहतक में 25.6, चरखी दादरी में 25.1, सोनीपत में 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. गुरुग्राम में पारा 24.8 और फरीदाबाद में 24.0 डिग्री तक पहुंच गया. करनाल, हिसार, अंबाला और नूंह जैसे जिलों में तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहा.

चंडीगढ़ में तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से थोड़ा ऊपर है. अंबाला में भी पारा 23.8 डिग्री तक पहुंच गया. कुछ जगहों पर तापमान में मामूली गिरावट दिखी लेकिन कुल मिलाकर दिन में गर्मी का असर बना रहा.

बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश नहीं हुई. आसमान साफ है, धूप तेज है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, तो अगले कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहेगा और तापमान थोड़ा-थोड़ा बढ़ सकता है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के पहले पखवाड़े के बाद दिन और रात दोनों का तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. 17 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव दिखेगा. कुल मिलाकर हरियाणा में अब धीरे-धीरे गर्मी का एहसास महसूस होने लगी है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeharyana

हरियाणा में ठंड की हुई विदाई, बढ़ने लगा तापमान, अब बारिश होगी या नहीं? जानिए

[ad_2]