हरियाणा में ट्रेजरी ऑफिसर-सहायक भर्ती इंटरव्यू: जारी किया शेड्यूल; 35 पदों के लिए 179 को मिलेगा मौका, 2-3 मार्च को HPSC मुख्यालय बुलाया – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा में ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के लिए HPSC ने इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेंस एग्जाम के लिए 25 जनवरी को परीक्षा आयोजित की गई

.

HPSC की ओर से ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के मेंस एग्जाम के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों को 843 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी के होते हुए जनरल की कट ऑफ में शामिल हुए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए हैं। मेंस एग्जाम में 184 कैंडिडेट ने क्वालीफाई किया था। लेकिन 5 कैंडिडेट की उम्मीदवारी बाद में रद्द हो गई। ऐसे में अब इंटरव्यू के लिए 179 को ही बुलाया गया है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी इंटरव्यू शेड्यूल।

साल 2023 में हुई थी भर्ती शुरू HPSC ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी। ट्रेजरी अफसर भर्ती में जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित हैं।

जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित। सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री योग्यता निर्धारित की गई थी।

भर्ती पर 3 कोर्ट केस पेंडिंग

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) पर फिलहाल तीन कोर्ट केस पेंडिंग हैं। रोल नंबर 55472, 70443 व 77676 को कोर्ट केस की वजह से प्रोविजनल तौर पर भर्ती में मौका मिला है। इनका फाइनल चयन भी कोर्ट के फैसले पर टिका हुआ है।

[ad_2]
हरियाणा में ट्रेजरी ऑफिसर-सहायक भर्ती इंटरव्यू: जारी किया शेड्यूल; 35 पदों के लिए 179 को मिलेगा मौका, 2-3 मार्च को HPSC मुख्यालय बुलाया – Panchkula News