हरियाणा में चुनाव की घोषणा से पहले अफसर बदले:पानीपत समेत 4 जिलों के SP का तबादला; 86 IAS-HCS अफसरों का भी ट्रांसफर Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा में विधानसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले सरकार ने अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें 12 IPS और 3 हरियाणा पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं। इसके अलावा 86 IAS और HCS अफसर शामिल हैं। सरकार के आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें हम IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई। वह एडमिनिस्ट्रेशन के भी IG होंगे। इसके अलावा पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे। भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया SP लगाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। कैथल की एसपी उपासना को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राकेश कालिया नए SP होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट पढ़ें… IAS-HCS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर पढ़ें….

[ad_2]

Source link