[ad_1]
Last Updated:
Haryana Weather Live: हरियाणा में तापमान 2–3 डिग्री गिरने से ठंड बढ़ गई है. पूरे प्रदेश में कोहरा और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी है. कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति है। वहीं 18 और 19 जनवरी को नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे रात का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा और ठंड थोड़ी कम महसूस होगी.
Haryana Weather Live: हरियाणा में इस समय मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोग दिन में भी ठिठुर रहे हैं. दरअसल अचानक तापमान इतना गिरा है कि ज्यादातर शहरों में पारा औसत से काफी नीचे चला गया. मौसम विभाग ने बताया तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है ओर कहीं धुंध है तो कहीं तेज सर्द हवा ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में कोल्ड-डे की स्थिति रह सकती है. किसान भी परेशान हैं, क्योंकि बार बार गिरता तापमान फसलों पर असर डाल सकता है. वहीं कल यानी 15 जनवरी को हरियाणा के नूंह जिले में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,जबकि सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार जिले में 0.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 8°C है, जबकि अंबाला जिले में सुबह तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरे इलाके में रात का तापमान जमाव बिंदु और जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है, अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि 17 जनवरी तक मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं 18 और 19 जनवरी को नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे रात का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा और ठंड थोड़ी कम महसूस होगी. इस दौरान 18 जनवरी को धूप निकलने की संभावना है और मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा. अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त के साथ दिन सामान्य रहेगा, जबकि रात ठंडी बनी रहेगी. वहीं 19 जनवरी को अधिकतम तापमान लगभग में गिरावट आएगी, तापमान 10-12 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान ठंडा रहेगा. दोनों दिन बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 जनवरी मौसम थोड़ा और स्पष्ट रहेगा, साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. तापमान 15-10°C तक पहुंच सकता है. मगर कोल्डवेव जारी रहेगी. 21 जनवरी के दिन का मौसम हल्का बादल-धूप वाला रहेगा.वहीं 22 जनवरी अपेक्षित मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 15-20°C के आसपास रहेगा. इस दिन हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं भी बन सकती हैं.इसी तरह 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मध्यम बारिश होगी. इस विक्षोभ के गुजरते ही 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 जनवरी के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.ऐसे में इस महीने के अंत तक ठंड अपने तेवर दिखाएगी.
AQI लेवल हुआ खराब
हरियाणा में जहां ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है तो वही AQI लेवल भी खराब होता हुआ नजर आ रहा हैं.aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली का सुबह के समय AQI लेवल 436 देखने को मिला है जबकि फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 440 के आसपास दर्ज किया गया है.इसी तरह गुरुग्राम जिले में सुबह के समय AQI लेवल 407 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 266 के आसपास दर्ज किया गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]


