[ad_1]
Last Updated:
Haryana Weather Live: फरवरी की शुरुआत से हरियाणा के मौसम में बदलाव दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार भिवानी में अधिकतम 26.4°C और सोनीपत में न्यूनतम 6.6°C दर्ज हुआ. 16 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, फिर पश्चिमी विक्षोभ से 16–19 फरवरी के बीच बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर से लौटकर आएगी.
Haryana Weather Live: फरवरी माह की शुरुआत होते ही हरियाणा का मौसम बदलने लगा है. ठंड अभी पूरी तरह गई नहीं लेकिन दिन में धूप अब चुभने लगी है. वहीं दिन में तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुँचने लगा है. लोग हल्की गर्मी महसूस करने लगे हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में तापमान थोड़ा सा गिरा है, लेकिन फिर भी गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ. आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के भिवानी जिले में कल यानी 12 फरवरी को सबसे अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि सबसे कम तापमान सोनीपत जिले में 6.6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला.आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार अंबाला 11.1°C, रोहतक 10.8°C, भिवानी 12.8°C, फरीदाबाद 12.0°C, गुरुग्राम 11.3°C, जींद 10.6°C, कैथल 10.1°C, पानीपत 10.5°C, कुरुक्षेत्र 11.4°C, नूंह 12.4°C और रोहतक 11.4°C में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. हालांकि राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C सोनीपत में दर्ज हुआ. इससे साफ है कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 12°C है, जबकि अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हैं.
हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है.16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है,ओर इससे राज्य में 16 फरवरी की रात व 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है.मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिसका असर कम देखने को मिलेगा. इससे 16 की रात और 17 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की सांभावना हैं. ऐसा मौसम 17, 18 और 19 फरवरी तक रह सकता है और बारिश हो सकती है.वही 13 और 14 फरवरी को हरियाणा में ड्राई वेदर जारी रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान मध्यम रहेगा और हवाएं हल्की चल सकती हैं. पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल कमजोर है, जिससे बारिश की संभावना नहीं है.वहीं 15 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा. सुबह-शाम को हल्का ठंडक और कोहरा बना रह सकता है, पर दिन में मौसम साफ रहेगा.18 फरवरी को भी बादलों का दबदबा रहेगा और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमक सकती है. 19 फरवरी को भी बारिश की संभावना है. कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है.
AQI लेवल हुआ बदलाव
हरियाणा में जहां मौसम परिवर्तन के साथ गर्मी का आगाज होने लगा है, ओर दिन के समय लोगों को गर्मी लगने लगी है.ऐसे में aqi.in के अनुसार सुबह के समय राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 228 देखने को मिला है, जबकि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 204 दर्ज किया गया है.वही हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 192 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 204 दर्ज किया गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]



