हरियाणा में इस दिन करवट लेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट, जानें अपडेट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Live: हरियाणा में फरवरी के बीच मौसम मिला-जुला बना हुआ है. सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है. आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार भिवानी में अधिकतम तापमान 28.1°C और भिवानी–मेवात में न्यूनतम 8.5°C दर्ज हुआ. 17–19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश व तेज हवाओं की संभावना है. किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है. AQI भी कई जिलों में बढ़ा है.

फरवरी आमतौर पर हल्की ठंड और बसंत की शुरुआत लेकर आता है, लेकिन हरियाणा का मौसम इस बार कुछ अलग ही रंग दिखा रहा है. जहां सुबह-शाम ठंड तो है पर जैसे ही दोपहर होती है, धूप में गर्मी चुभने लगती है. अब लोग दिन में स्वेटर या जैकेट पहनें तो भारी लगने लगती है, लेकिन रात को अभी भी हल्की ठंड महसूस होती है. मतलब मौसम पूरी तरह न सर्द है न गर्म.आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के भिवानी जिले में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार सुबह हरियाणा के भिवानी और मेवात जिले में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 12°C है. अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में किसी भी प्रकार की व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है.17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है, जबकि शेष दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है.वहीं शुष्क और हल्के ठंडे मौसम का सीधा असर रबी फसलों पर पड़ सकता है, खासकर गेहूं, सरसों और सब्जियों पर नमी को लेकर प्रबंधन जरूरी है. दरअसल मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में हल्की गिरावट, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है, जिससे बारिश होने व तेज हवा चलने की संभावना है. ऐसे में IMD ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश के चलते हल्की सिंचाई करें और अधिक पानी देने से बचने को कहा है. क्योंकि अधिक पानी से फसलों की जड़ों में सड़ने की संभावना बढ़ जाती है.आज यानी 15 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में मौसम हल्का गर्म और साफ़ रहेगा. सुबह-शाम को हल्की धुंध या कोहरा दिख सकता है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. वहीं 16 फरवरी के मौसम काफी हद तक स्थिर और शुष्क रहेगा. तापमान में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 28-30°C तक पहुंच सकता है.वही 17 फरवरी को दिनभर लगभग धूप खिली रहेंगी और मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहेगा. मगर शाम होते-होते धूल भरी हवाएं चलेंगी और बादल छाने की संभावना है. इस बीच कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है.वही 18 फरवरी को तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.19 फरवरी को तेज हवाएं चलने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और साथ ही बारिश होगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी. वहीं 20 फरवरी फिर से तापमान में हल्की वृद्धि के साथ खुला और धूपभरा रहेगा. इस दिन बारिश कम या नहीं होने की संभावना है.जबकि 21 फरवरी को मौसम धूपभरा और गर्म रहने का अनुमान है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह लगभग 16-18°C के बीच रहने की अनुमान है. इससे गर्मी बढ़ेगी.

हल्की सिंचाई करें 

आईएमडी ने सलाह दी है कि राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के बढ़ते तापमान को देखते हुए हल्की सिंचाई करें,अधिक सिंचाई से बचें ताकि जड़ों में सड़न न हो. सब्जियों और फलदार पौधों में नमी संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

AQI लेवल में हुआ बदलाव.

हरियाणा में यहां तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है तो वही अब AQI लेवल में भी बदलाव देखने को मिल रहा हैं. दरअसल aqi.in की मानें तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज सुबह AQI लेवल 337 देखने को मिला, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 198 दर्ज किया गया.वही राजधानी दिल्ली में AQIलेवल 218 देखने को मिला, जबकि अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 184 दर्ज किया गया.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]